कर्नाटक चुनाव खत्म, अब कब्र में दफन हो जाएगा जिन्ना प्रकरण : आजम
सम्भल : सपा विधायक आजम खां ने कहा कि कर्नाटक का चुनाव अब खत्म हो गया है। चुनाव के दौरान ि
सम्भल : सपा विधायक आजम खां ने कहा कि कर्नाटक का चुनाव अब खत्म हो गया है। चुनाव के दौरान जिन्ना के मुद्दे को कब्र से बाहर निकाला गया था। अब वह फिर से कब्र में चला जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिरवादी हैं। दोनों बहुत ही धार्मिक लोग हैं। मंदिरों में जाकर सेवा कर रहे हैं। अगर यह मंदिरों में ही रुककर सेवा करते रहे तो देश की भी बड़ी सेवा होगी।
शनिवार को सम्भल के बहजोई रोड स्थित एक निजी अस्पताल के उद्घाटन में पहुंचे रामपुर से विधायक व पूर्व मंत्री आजम खां ने कहा कि देश में अमन चैन खत्म हो गया है। मेल मुहब्बत लोगों के बीच न रहे, कितना भी खून खराबा हो, लेकिन किसी तरह भी भाजपा की सरकार बननी चाहिए, इसी सोच से भाजपा सरकार काम कर रही है। कर्नाटक चुनाव के दौरान जब कुछ नहीं मिला तो जिन्ना के मुद्दे को कब्र से निकाल लाए। गठबंधन के सवाल पर आजम चुप्पी साध गए। वंचितों के घर भोजन करने के सवाल पर चुटकी ली, बोले-मुझे भी दो दिन के बाद एक कार्यक्रम में जाना है। मैं भी वहां पर वंचित के घर खाना बनवाऊंगा और एक बड़े से प्याले में सभी लोग मिलकर खाना खाएंगे। शर्त इतनी रहेगी कि सभी के मुंह पाक होने चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने तो खुले में नमाज पर पाबंदी लगाई है, लेकिन यह तो बिलकुल ही पाबंदी लगाने की तैयारी कर रहे हैं।
इस दौरान, सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां, असमोली विधायक ¨पकी यादव, बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम, पूर्व विधायक रामखिलाड़ी यादव, रामू यादव, गुल्लू यादव, गालिब खान, उसमान हुसैन, तेजराम आर्य, विपिन कुमार, अनुज कुमार, फरमान खां, अमित यादव, असलम खां, प्रमोद यादव, आरिफ खां आदि रहे। उधर, पूर्व मंत्री आजम खां सपा के पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी पति लुकमान अहमद के आवास पर भी कुछ देर के लिए गए।