परिक्रमा फेरी को लेकर वंश गोपाल पर हुई बैठक
वंशगोपाल कल्कि धाम पर परिक्रमा फैरी को लेकर बैठक आयोजन हुई। जिसमें वंशगोपाल तीर्थ के महंत स्वामी भगवत प्रिय परिक्रमा फैरी की जिम्मेदारी सौंप कर तैयारियों का शुभारम्भ किया। उन्होंने परिक्रमा फैरी मार्ग में सुधार एवं आगामी सभी कार्यों के लिए कार्यकर्तओं को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि परिक्रमा फैरी में आने वाले भक्तों की सम्पूर्ण सुविधा की जिम्मेदारी फेरी परिक्रमा समिति की रहेगी।
सम्भल : वंशगोपाल कल्कि धाम पर परिक्रमा फेरी को लेकर बैठक आयोजन हुई। जिसमें वंशगोपाल तीर्थ के महंत स्वामी भगवत प्रिय परिक्रमा फेरी की जिम्मेदारी सौंप कर तैयारियों का शुभारम्भ किया। उन्होंने परिक्रमा फेरी मार्ग में सुधार एवं आगामी सभी कार्यों के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि परिक्रमा फेरी में आने वाले भक्तों की सम्पूर्ण सुविधा की जिम्मेदारी फेरी परिक्रमा समिति की रहेगी। बैठक में अध्यक्ष डॉ. यूसी सक्सेना, संरक्षक कमल कांत तिवारी, पूर्व विधायक भारत ¨सह यादव, विपुल गुप्ता, जीतपाल ¨सह यादव, विजय शर्मा, आदेश ठाकुर, गुड्डू, अनिल सैनी, मोहित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।