महात्मा गांधी व शास्त्री जी का संपूर्ण जीवन प्रेरणाश्रोत
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जयंती समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी संजीव रंजन एवं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी रहे। कार्यक्रम का संचालन कवि सुखपाल सिंह गौर ने किया।
सम्भल, जेएनएन: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को कलक्ट्रेट परिसर में बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने पूर्व प्रधानमंत्री और बापू को याद करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन एक प्रेरणाश्रोत है। उनके विचारों की प्रासंगिकता को आज भी तार्किक बताया। साथ ही स्वच्छता का संदेश देते हुए सभी से साफ-सफाई के प्रति जागरूकता दिखाने की अपील की।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जयंती समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी संजीव रंजन एवं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी रहे। कार्यक्रम का संचालन कवि सुखपाल सिंह गौर ने किया। समारोह की शुरुआत डीएम संजीव रंजन द्वारा गांधी एवं शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ की गई। उसके बाद सभागार में रामधुन का गायन भी हुआ। सर्वप्रथम जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने कहा कि गांधी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र एवं मानव जीवन को सुधारने में लगाया। परियोजना निदेशक रमेश चंद्र ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि आज दो महान विभूतियों की जयंती मना रहे हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र गौतम ने दोनों महान आत्माओं के जीवन पर प्रकाश डाला। बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी सचेन्द्र कुमार सिंह ने देशभक्ति गीत गाया। उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार ने दोनों पुण्य आत्माओं के जीवन पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी ने गांधी के जीवन एवं उनके प्रमुख आंदोलनों पर प्रकाश डाला।
डीएम संजीव रंजन ने कहा कि राष्ट्र को आगे बढ़ाने में दोनों महापुरुषों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हमारे देश के संविधान में भी गांधी की विचारधारा की स्पष्ट छाप देखने को मिलती है। शास्त्री जी ने देश को अच्छी रूपरेखा दी। जय जवान जय किसान का नारा दिया जो उनकी सोच को दर्शाता है। जयंती मनाने के साथ-साथ आज उनकी प्रासंगिकता को भी देखना चाहिए। जिला दिव्यांग योजना अधिकारी संगीता सिंह, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे ------------------------ बहजोई में सपाइयों ने गांधी और शास्त्री को किया नमन
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा बहजोई में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व पीएम की जयंती को मनाते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया गया। गांधी के सपनों के भारत बनाने के लिए सपा की नीतियों को सर्वोपरि बताया। बहजोई में समाजवादी पार्टी जिला महासचिव कार्यालय रमपुरा रोड पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधार ने कार्यकर्ताओं से कहा अंग्रेजों से देश को आजाद कराने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश के आम जनमानस सभी जाति वर्ग के लोगों को एक कर अंग्रेजों को भारत छोड़ने को मजबूर कर दिया। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया। शोभित कुमार काका, विनीत गुप्ता, सद्दाम कुरेशी, शरद कुमार, सौरभ सभासद, रवि शर्मा, अमोल मिश्रा, शिवम यादव, यतेंद्र मिश्रा, रवि शर्मा, अंश बरनवाल, विवेक शर्मा, हनी बाबा, आकाश आदि रहे।