रघुनाथ आश्रम से निकाली गई प्रभु राम की बरात
श्री सनातन ¨हदू पब्लिक रामलीला के तत्वावधान सोमवार की शाम सीता रोड स्थित श्री रघुनाथ ब्रह्मचर्य आश्रम ट्रस्ट से मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की भव्य बरात निकाली गई।
चन्दौसी : श्री सनातन ¨हदू पब्लिक रामलीला के तत्वावधान सोमवार की शाम सीता रोड स्थित श्री रघुनाथ ब्रह्मचर्य आश्रम ट्रस्ट से मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की भव्य बरात निकाली गई। शोभायात्रा में झाकियां और काली का खेलता स्वरुप आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।
शोभायात्रा में श्री गणेश, शिव परिवार आदि की झांकी शोभा बड़ा रही थी। काली का खेलता स्वरुप के पीछे भीड़ चल रही थी। श्री राम दरबार के मुख्य ¨सहासन के आगे कीर्तन मंडली भजनों की छटा बिखेर कर झूमते हुए चल रहे थे। मुख्य ¨सहासन के आगे लोग नतमस्तक करते हुए निकल रहे थे। बैंड भजनों की धुनी बिखेर कर भक्ति का माहौल बना रहा था। शोभायात्रा रघुनाथ आश्रम से शुरु होकर ब्रह्म बाजार, नमक मंडी, घंटाघर, बड़ा बाजार, बिसौली गेट होते हुए श्री रघुनाथ आश्रम पर पहुंच कर संपन्न हुई। इस अवसर पर ट्रस्ट के मंत्री राजकुमार शर्मा, लोकेंद्र शर्मा समेत तमाम लोग थे। राम वनवास और भरत मिलाप की लीला का मंचन देख छलछला उठीं आंखें
रामबाग धाम के रंगमंच पर रामलीला का मंचन देखने को उमड़े लोग
चन्दौसी: श्री बारहसैनी रामलीला एवं रामबाग ट्रस्ट के तत्वावधान में रामबाग धाम के रंगमंच पर चल रही रामलीला में रामलीला नाट्य परिषद के कलाकारों ने राम वनवास और भरत मिलाप की लीला का मार्मिक मंचन किया। भावपूर्ण मंचन देख दर्शकों की आंखे छलछला गईं।
रामलीला का आयोजन स्व. चैतन्य स्वरुप हयातनगर वालों की पुण्य स्मृति में किया गया। अतुल गुप्ता ने फीता काट कर शुभारंभ किया। आचार्य पं. संजय दीक्षित ने वेदमंत्रोच्चारण के साथ पूजन संपन्न कराया। अमित केएस वाष्र्णेय, गिरिराज किशोर, धीरेंद्र कुमार, राजू अंजान, संजीव वाष्र्णेय, राजबिहारी, अमित श्याम, गौरव वाष्र्णेय, कृष्ण गोपाल गुप्ता,राजीव गुप्ता आदि का सहयोग रहा।