क्षत्रिय समाज ने मनाई महाराजा मिहिर भोज प्रतिहार की जयंती
सम्भल श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की ओर से महाराजा मिहिर भोज प्रतिहार की जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
संवाद सहयोगी, मथुरा : नगर निगम ने सीमा विस्तार तो कर लिया लेकिन कई क्षेत्रों में सुविधाओं का चिराग नहीं जला पाया। जनप्रतिनिधियों की अनदेखी और अधिकारियों की उदासीनता का शिकार नए मुहल्ले और कालोनियां हो रही हैं। गोवर्धन रोड स्थित चिराग नगर इन्हीं में से एक हैं। यहां नालियां न होने से सड़क पर कीचड़ रहता है, तो पानी की पाइप लाइन न होने से पानी का संकट है।
नगर निगम में शामिल हुए चिराग नगर को करीब तीन वर्ष का समय हो गया। यहां निगम क्षेत्र के तहत मिलने वाली सुविधाओं का अभाव है। वर्तमान में यहां के हालात गांव से भी बदतर हैं। आबादी करीब दो हजार की है। पीने के पानी के लिए महिलाओं को आज भी दूर-दराज के क्षेत्रों में जाना पड़ता है या फिर आरओ के पानी पर निर्भर रहना पड़ता है। ग्रामीणों को बिजली 20 घंटे भी नहीं मिलती है। पक्की सड़कें न ही पानी और न गंदे पानी का निकास, ये है चिराग नगर का हाल। इससे सड़कों पर गंदा पानी जमा हो जाता है। कई बार दोपहिया वाहन चालक, बच्चे और बुजुर्ग फिसलकर चोटिल हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार इसकी शिकायत क्षेत्रीय पार्षद और निगम के अधिकारियों से की लेकिन समस्या से निजात नहीं मिली। - ये समस्याएं भी प्रमुख --
- पक्की सड़क नहीं
- पेयजल व्यवस्था ठप
- रोड लाइट नहीं
- नाली निर्माण नहीं
- सफाई व्यवस्था चौपट
इनका कहना है ..
--- कालोनी में पेयजल पाइपलाइन न होने से पानी की किल्लत है। घरों में कराई गई बोरिग से भी खारा पानी निकलता है। कीचड़ और जलभराव से गुजरकर आरओ का पानी खरीदकर लाते हैं।
लीलीवती, स्थानीय निवासी --- क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था ठीक नहीं है। कई स्थानों पर रोड लाइट भी नहीं है। इससे यहां अंधेरा पसरा रहता है। महिलाओं को भी घर से बाहर निकलने में असामाजिक तत्वों का डर सताता है।
गोपाल, स्थानीय निवासी --- निगम में शामिल होने के बाद भी कॉलोनी के हालात गांव से भी बदतर हैं। पक्की सड़कें और नालियां न होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर जमा होने से जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी रहती है।
कमल सिंह, स्थानीय निवासी --- गंदे पानी की निकासी न होने से जलभराव बना रहता है। इससे वाहन से तो दूर पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। गंदगी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इससे बीमारियां फैलने का डर है।
महेंद्र, स्थानीय निवासी --- क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए नगर निगम को प्रस्ताव भेज दिए हैं। कोरोना काल के चलते विकास कार्यों में देरी हो रही है। प्रस्तावों के स्वीकृत होते ही शीघ्र क्षेत्र में विकास कार्य करवाए जाएंगे। साथ ही सफाई व्यवस्था को सु²ढ़ बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
रजनी देवी, क्षेत्रीय पार्षद