महायज्ञ में भक्तों ने दी आहुतियां
एचोड़ा कम्बोह में 12 वें श्री कल्कि महोत्सव का आगाज हो चुका है। महोत्सव के दूसरे दिन गुरूवार को सुबह में 10
सम्भल : श्री कल्कि महोत्सव के दूसरे दिन सुबह सर्वाथसिद्धि महायज्ञ में भक्तों ने धर्मगुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम् के साथ आहुतियां दी। विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। विभिन्न गांवों के लोगों के साथ दिल्ली के लोग भी महायज्ञ में शामिल होने के लिए पहुंचे।
क्षेत्र के गांव एचोड़ा कम्बोह में 12 वें श्री कल्कि महोत्सव का आगाज हो चुका है। महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को सुबह में 108 कुंडीय सर्वाथसिद्वि महायज्ञ हुआ जिसमें आसपास के गांवों के लोगों के साथ दिल्ली से भक्त शामिल होने के लिए पहुंचे। मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में पूजा अर्चना करते हुए आहुतियां दी गई। दिल्ली से आए शुभम अग्रवाल, आर के ¨जदल, पूजा अग्रवाल, यशवीर ¨सह, सुधीर त्यागी मुख्य यजमान रहे। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने यज्ञ में अग्नि प्रज्ज्वलित की और आहुतियां प्रदान कराई। आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने कहा कि महोत्सव में यज्ञ की परंपरा हमेशा कायम रहेगी। यज्ञ में आहुतियां देने से परिवार खुश रहता है और घर का वातावरण शुद्ध हो जाता है। महिला व पुरुषों ने यज्ञ में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। दूर दराज के लोग भी सुबह से ही पहुंच गए।