वार किया है धोखे से..
मानवाधिकार सुरक्षा न्याय सुरक्षा प्रहरी के तत्वावधान में मुहल्ला कोट पूर्वी स्थित मलय कांति के आवास पर एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सर्व प्रथम पुलवामा हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की आंत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। काव्य गोष्ठी में कवियों ने देश भाक्ति कविताएं सुनायी।
सम्भल: मानवाधिकार सुरक्षा न्याय सुरक्षा प्रहरी के तत्वावधान में कोट पूर्वी स्थित मलय कांति के आवास पर काव्य गोष्ठी में सर्व प्रथम पुलवामा हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। काव्य गोष्ठी में कवियों ने देशभक्ति कविताएं सुनायीं। कवि मनमोहन गुप्ता ने देश पर आंच आए तो टकराना जरुरी है। डॉ. डीएन शर्मा ने भारत में कभी कमी नही होगी परमवीर, महावीर चक्र विजेताओं की, अतुल कुमार शर्मा ने एड़ी से रगड़ों मुंह उसका, ज्ञान प्रकाश राही ने वार किया है धोखे से। सीमा आर्य ने दुश्मन के खिलाफ हवाएं। बदर जहां ने हर एक सत है, पूनम शुक्ला ने मां तेरे बेटे ने अपने वक्षस्थल पर गोली खाई है। संदीप सचेत ने यह राष्ट्र हमारा है आदि कविताएं सुनाई। काव्य गोष्ठी में नवरत्न वाष्र्णेय, अखिलेश दुबे, सोनिया नागपाल, गुंजा गुप्ता, उदित मिश्रा, निखिल, क्षमा दुबे, योगेन्द्र बंसल, अमित वाष्र्णेय, साहू दिनेश आर्य, करुणा वाष्र्णेय, सुमंत शुक्ला, सुबोध गुप्ता, अंजू गुप्ता, सरोज देवी आदि रहे।