विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्री कल्कि धाम का सफर होगा आसान, संभल में गंगा एक्सप्रेसवे के खिरनी इंटरचेंज से बनेगी 39.5 KM लंबी फोरलेन सड़क

Published: Mon, 28 Sep 2026 10:40 AM (IST)

संभल में गंगा एक्सप्रेसवे के खिरनी इंटरचेंज से श्री कल्कि धाम तक 39.5 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क के निर्माण की कवायद तेज हो गई है।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. खिरनी इंटरचेंज से कल्कि धाम तक फोरलेन सड़क निर्माण।

  2. 15 किमी हिस्से का एस्टीमेट व्यय वित्त समिति से पास।

  3. करीब 140 करोड़ रुपये के बजट की स्वीकृति प्रतीक्षित।

जागरण संवाददाता, संभल। गंगा एक्सप्रेसवे के खिरनी इंटरचेंज से श्री कल्कि धाम तक बनने वाली फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर कवायद तेज हुई है। फोरलेन सड़क के हसनपुर मार्ग वाले 15 किलोमीटर के हिस्से में सड़क निर्माण के एस्टीमेट को व्यय वित्त समिति के समक्ष रखा गया है, जिसे आगे बढ़ाया गया है।

अब करीब 140 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति मिलने का इंतजार है। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी सुनील प्रकाश का कहना है कि स्वीकृति और बजट मिलने पर सड़क निर्माण को लेकर कदम उठाया जाएगा।

बता दें कि फोरलेन सड़क की लंबाई करीब 39.5 किलोमीटर है। पहले चरण में खिरनी इंटरचेंज से वंशगोपाल होते हुए हसनपुर मार्ग और द्वितीय चरण में हसनपुर मार्ग से कल्कि धाम तक सड़क का निर्माण कराया जाना है।

80532944

पीडब्ल्यूडी ने वर्ल्ड बैंक द्वारा कराए गए सर्वे के डेटा की मदद ली

निर्माण के लिए नक्शा भी जारी हो चुका है। इस सड़क के तीन हिस्से हैं। पहला खिरनी इंटरचेंज से वंशगोपाल तीर्थ होते हुए हसनपुर मार्ग, दूसरा हसनपुर मार्ग पर सैदनगली और तीसरा सैदनगली से मनोटा पुल तक का हिस्सा है।

फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर पीडब्ल्यूडी ने अगस्त 2024 में वर्ल्ड बैंक द्वारा कराए गए सर्वे के डाटा की मदद ली है। इसी सर्वे डाटा के आधार पर तैयार हुए स्टीमेट में सड़क की मोटाई, डिजाइन, निर्माण की गुणवत्ता और लागत को रखा गया है।

अब वित्त व्यय समिति ने स्टीमेट को मंजूरी दे दी है। खास बात यह है कि सड़क 24 कोसीय परिक्रमा से भी जुड़ेगी। जिससे परिक्रमा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को भी आने जाने में सहूलियत मिलेगी। श्रद्धालु सुगमता के साथ परिक्रमा कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें- क्या काम करती है बैल्जियम से आई 200 टन की मेगा मशीन? जिसे लेकर बलरामपुर जा रहा 308 पहियों वाला 'महाट्रक'