विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या काम करती है बैल्जियम से आई 200 टन की मेगा मशीन? जिसे लेकर बलरामपुर जा रहा 308 पहियों वाला 'महाट्रक'

By Sachin sharmaEdited By: Sachin Sharma
Published: Sun, 27 Sep 2026 12:35 PM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2026 12:52 PM (IST)

308 wheel truck बेल्जियम से आया 200 टन का विशालकाय वेसल 308 पहियों वाले ट्रक से बलरामपुर चीनी मिल के एथनॉल प्लांट के लिए ले जाया जा रहा है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. बेल्जियम से आया 200 टन का विशालकाय वेसल भारत पहुंचा।

  2. 308 पहियों वाला महाट्रक बलरामपुर चीनी मिल ले जा रहा।

  3. एथनॉल प्लांट के लिए औद्योगिक बॉयलर उपकरण का परिवहन हो रहा।

सचिन शर्मा, लखनऊ। Balrampur News बेल्जियम देश से समुद्र के रास्ते भारत पहुंचे विशालकाय वेसल की देश भर में चर्चा है। हर किसी को इसके बारे में जानने की इच्छा है। लगभग 200 टन वजनी इस वेसल को 308 पहियों वाला ट्रक लेकर यूपी के बलरामपुर की तरफ बढ़ रहा है।

 ये ट्रक जिस भी शहर से गुजर रहा है वहां इसे देखने वालों का हुजूम उमड़ रहा है। कोई सेल्फी ले रहा तो कोई वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहा है। आइए यहां जानते हैं कि इस ट्रक और इसपर लदे इस विशालकाय वेसल के बारे में पूरी डिटेल।

Screenshot_2026-09-27_112430_1_optimized_400

कैसे भारत पहुंचा वेसल

जानकारी के अनुसार, ये वेसल ओडिशा के पारादीप बंदरगाह पर उतरा और फिर इसे 308 पहियों वाले विशालकाय ट्रेलर पर क्रेन की मदद से रखा गया। इसके बाद ये ट्रक झारखंड और बिहार के रास्ते उत्तर प्रदेश पहुंचा।

अब तक किन शहरों से होकर गुजरा वायरल ट्रक

ओडिशा से शुरू हुई इस ट्रक की यात्रा झारखंड और बिहार से होते हुए उत्तर प्रदेश पहुंची है। सफर के दौरान ये ट्रक झारखंड की राजधानी रांची के पास नगड़ी टोल प्लाजा और पिस्का रेलवे क्रॉसिंग से होते हुए गुजरा। इसके बाद इस ट्रक ने बिहार में प्रवेश किया जहां ये औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर के रास्ते आगे बढ़ा। आखिर में ये ट्रक अब यूपी में प्रवेश कर चुका है। जहां ये चंदौली और वाराणसी के रास्ते अपने गंतव्य बलरामपुर चीनी मिल की और बढ़ रहा है।

Screenshot_2026-09-27_112418_optimized_400

रोजाना केवल 10 से 12 किलोमीटर की दूरी हो रही तय

इस वेसल के भारी वजन को सड़क पर संतुलित करने के लिए ट्रक में 308 पहिये लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि अत्यधिक वजन के कारण यह महाट्रक रोजाना केवल 10 से 12 किलोमीटर की ही दूरी तय कर पा रहा है। इस ट्रक ने अभी तक के सफर में लगभग 2 करोड़ रुपए का डीजल इस्तेमाल किया है।

किस काम आएगा ये 200 टन का वेसल

बेल्जियम से आया ये 200 टन का बाहूबली वेसल बलरामपुर चीनी मिल से जुड़े एथनॉल प्लांट के लिए ले जाया जा रहा है। इस वेसल में वैक्यूम बॉयलर जैसे इंटस्ट्रियल बॉयलर उपकरण हैं।

Screenshot_2026-09-27_113430_optimized_400

308 पहियों वाले ट्रक के लिए बनाना पड़ा स्पेशल रूट

इसका बड़ा आकार होने के कारण आम सड़कों से निकालने के लिए स्पेशल रूट बनाने की जरूरत पड़ी। कई शहरों में कई मार्गों को बंद करना पड़ा तो कहीं बिजली के खंभे और तारों को हटाना भी पड़ा। कैमूर में इसे निकालने के लिए पुल तोड़ने की भी जरूर पड़ी। इस ट्रक के साथ पुलिस प्रशासन की टीम भी लगातार चल रही है। बता दें कि ये ट्रक अब वाराणसी से होते हुए गाजीपुर की तरफ बढ़ रहा है और जल्दी ही बलरामपुर पहुंचाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- चंदौली में अटका 308 पहियों वाला विशालकाय ट्रक, बारिश के चलते थमी रफ्तार; रूट क्लियर करने में जुटे अधिकारी