विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जयराम रमेश की बढ़ीं मुश्किलें: देवी-देवताओं पर टिप्पणी मामले में कोर्ट ने तय की अगली तारीख

Published: Fri, 18 Sep 2026 06:12 PM (IST)

पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश के खिलाफ हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में चंदौसी कोर्ट में सुनवाई 24 ...और पढ़ें

जयराम रमेश

जयराम रमेश

संवाद सहयोगी, चंदौसी (संभल)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश द्वारा हिंदू देवी-देवताओं पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ चंदौसी स्थित सिविल जज (सीनियर डिवीजन) कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इस प्रकरण में शुक्रवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन पुलिस द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करने से से अब अगली सुनवाई के लिए 24 सितंबर की तारीख निर्धारित की गई है।

बहजोई निवासी सिमरन गुप्ता ने 10 सितंबर को अदालत में याचिका दाखिल करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री पर हिंदू देवी-देवताओं पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया था।

याचिका में कहा गया कि जयराम रमेश ने सनातन धर्म के आराध्य देव भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत-पाकिस्तान बंटवारे के जिम्मेदार मुहम्मद अली जिन्ना से की है। इस तरह की तुलना से सनातन धर्म को मानने वाले लोगों की आस्था को गहरी चोट पहुंची है और उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

इसी दिन मामले की सुनवाई करते हुए सिविल जज सीनियर डिवीजन आदित्य सिंह की अदालत ने पुलिस को पूरे मामले की जांच कर 18 सितंबर तक अपनी विस्तृत रिपोर्ट कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। लेकिन कोर्ट में निर्धारित समय पर रिपाेर्ट प्रस्तुत नहीं होने पर अब इस प्रकरण की सुनवाई के लिए 24 सितंबर की तारीख नियत की गई है।

यह भी पढ़ें- ₹8.90 करोड़ का बीमा, किराये का मकान और रहस्यमयी मौत: मुरादाबाद में संभल जैसे 'मर्डर फॉर क्लेम' का शक!