इंस्टाग्राम की दोस्ती पड़ी भारी: शादी का झांसा देकर युवती को बुलाया होटल, फिर पूरी रात किया ये काम
मुरादाबाद के बिलारी की एक युवती को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर बहजोई बुलाया गया और एक ...और पढ़ें

एआई इमेज
HighLights
बिलारी की युवती ने बहजोई के युवक पर होटल में बंधक बनाकर धमकी देने और मारपीट करने का लगाया आरोप
संवाद सहयोगी, बहजोई (संभल)। मुरादाबाद के बिलारी की युवती को एक युवक ने इंस्टाग्राम के माध्यम से अपने जाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर बहजोई बुलाया, जहां एक होटल में पूरी रात उसके साथ शारीरिक शोषण किया।
युवती के द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में दावा है कि कुछ महीने पूर्व युवती का बहजोई के गांव मझौला के युवक से इंस्टाग्राम पर संपर्क हुआ और बातें होने लगीं।
युवक ने शादी का झांसा देकर उसे अपने विश्वास में लिया और 28 सितंबर को मिलने के लिए बहजोई बुलाया। युवती दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बहजोई पहुंची तो आरोपित उसे हाईवे स्थित एक होटल में ले गया।
आरोप है कि वहां उसे बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी दी गई और पूरी रात उसका शारीरिक शोषण किया गया। विरोध करने पर आरोपित ने उसके साथ मारपीट भी की।
29 सितंबर को युवती ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और पुलिस ने इसकी शुरुआत जांच की तो कई आरोपों में साक्ष्य मिले। पुलिस ने आरोपित हीरालाल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज को है।
प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मलिक ने बताया कि प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती का स्वास्थ्य परीक्षण के अलावा बयान संपन्न करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- 16 साल में ही 'खंडहर' बनी 132 परिवारों की दुनिया! संभल की इस कालोनी में छत से टपकता है खौफ
