चन्दौसी में आने वालों का स्वागत करता कूड़ा
चन्दौसी शहर का कूड़ा निस्तारित करने में नगर पालिका फेल है। हाल यह है कि पालिका के
चन्दौसी: शहर का कूड़ा निस्तारित करने में नगर पालिका फेल है। हाल यह है कि पालिका के पास टचिग ग्राउंड तक नहीं है। यहां खाली जगहों पर कूड़ा फेंका जा रहा है। इसकी वजह से गंदगी से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
शहर में प्रतिदिन टनों कूड़ा निकलता है। इसके निस्तारण का नगरपालिका के पास कोई उपाय नहीं है। इसीलिए कूड़ा नगरपालिका शहर के बाहर प्रमुख मार्गो पर सड़क किनारे डलवा रही है। निस्तारण के लिए ट्रचिग ग्राउंड होना जरुरी है जो नगरपालिका के पास नहीं है। जमीन भी तलाश नहीं पाई है। सड़क किनारे कूड़ा एकत्र किए जाने से शहर की तस्वीर गंदी ही दिखती है। सम्भल रोड, गुमथल रोड, जारई रोड, बदायूं रोड, कैथल गांव के निकट आदि स्थानों पर डलवा रही है। इससे प्रदूषण तो फैल ही रहा है, बाहर से आने वाले लोगों की नजर में शहर की छवि खराब होती है।
कोट-
नगर क्षेत्र में ट्रचिग ग्राउंड नहीं है, जिसके कारण शहर से निकलना वाला कूड़ा सम्भल रोड आदि स्थानों डाला जा रहा है।
श्रीपाल सिंह
कोट-
संक्रामक रोग के साथ सांस की बीमारी फैलती हैं। सड़क किनारे कूड़ा डालना गलत है। प्रशासन को इस पर सख्ती से रोक लगाने की जरूरत है।
डॉ. हरवेन्द्र सिंह चिकित्सा अधीक्षक
कोट-
नगरपालिका से शिकायत करने पर भी प्रवेश मार्ग पर कूड़ा डालना बंद नहीं किया है।
प्रभात कृष्णा
कोट-
नगर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग के किनारे कूड़ों का ही ढेर दिखता है, जो शहर की तस्वीर को बदरंग कर देता है।
कुलदीप वाष्र्णेय
कोर्ट पहले करेली रोड पर जमीन पर थी लेकिन कुछ लोगों ने उस पर अवैध रुप से पार्क के नाम कब्जा कर रखा है।
राजकुमार अधिशासी अधिकारी नगरपालिका