धूमधाम के साथ मनाई भगवान मनु की जयंती
हिन्दू पर्सनल लॉ बोर्ड के तत्वावधान में रामबाग रोड स्थित वेणु गोपाल मंदिर परिसर में भगवान मनु की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सभी पदाधिकारियों ने भगवान मनु के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके द्वारा किए गए कार्यो को याद किया। वक्ताओं ने विभिन्न धार्मिक ग्रंथों
चन्दौसी: हिन्दू पर्सनल लॉ बोर्ड के तत्वावधान में रामबाग रोड स्थित वेणु गोपाल मंदिर परिसर में भगवान मनु की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सभी पदाधिकारियों ने भगवान मनु के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके द्वारा किए गए कार्यो को याद किया।
वक्ताओं ने विभिन्न धार्मिक ग्रंथों, वेद, उपनिषद के माध्यम से भगवान मनु के जीवन परिचय एवं उनके द्वारा समाज हित में किए गए कार्यों और उनके द्वारा बनाए गए नियमों की जानकारी दी। जयशंकर दुबे ने काव्य पाठ किया। शांति पाठ के साथ प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान योगेन्द्र मोहन शास्त्री, विनय कुमार अग्रवाल, तुलसीराम, कृष्ण औतार, अरुण कुमार, दिनेश कुमार, रमाकांत शर्मा, संतोष कुमार, शिशुपाल गोयल, कमलेश गांधी, रमेश चन्द्र, टीएस पाल, चन्द्र मोहन, करन सिंह, सोनपाल और मनोज तिवारी आदि रहे।