'सरकार कानून के जरिए बनाए अयोध्या में मंदिर'
सम्भल : भारत में मंदिरों को तोड़ा गया है। सरकार को संसद में कानून बनाकर अयोध्या में राम
By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Dec 2017 11:19 PM (IST)Updated: Tue, 05 Dec 2017 11:19 PM (IST)
सम्भल : भारत में मंदिरों को तोड़ा गया है। सरकार को संसद में कानून बनाकर अयोध्या में राम मंदिर बनाना चाहिए। हमें विश्वास है कि जल्द ही अयोध्या में राम मंदिर बन जाएगा। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है।
विश्व ¨हदू परिषद के धर्म प्रसार संभाग के प्रदेश अध्यक्ष अनिल पांडेय मंगलवार को सम्भल पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश ¨सघल के आवास पर पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि हमें भगवान की भूमि का बंटवारा मंजूर नहीं है क्योंकि वहां पर मंदिर था। इसलिए वहां मंदिर ही बनेगा। सोमनाथ मंदिर को भी तोड़ा गया था लेकिन देश आजाद होने के बाद भारतीय संसद ने उसे बनाने के लिए कानून बनाया। अब फिर से संसद को कानून बनाकर अयोध्या में मंदिर बनाना चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें