सड़क हादसे में युवक और किशोर हुए घायल
बबराला : ससुराल से घर वापस लौट रहे एक युवक की बाइक हाइवे पर रोड पार कर रहे एक बैल से टकरा गई। जिससे
बबराला : ससुराल से घर वापस लौट रहे एक युवक की बाइक हाइवे पर रोड पार कर रहे एक बैल से टकरा गई। जिससे उस पर सवार युवक समेत बाइक पर पीछे बैठा किशोर भी घायल हो गया। दोनों को एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के गांव सराय ब्राह्माण के छत्रपाल ¨सह बुधवार को अपनी ससुराल कस्बा धनारी स्टेशन पर आए थे। यहां से देर रात्रि तकरीबन साढ़े आठ बजे बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे। आगरा मुरादाबाद हाईवे पर अचानक बैल के गुजरने से उनकी बाइक टकरा गई जिससे बाइक पर सवार युवक व उसके पीछे बैठा किशोर दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने एंबुलेंस को फोन कर दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। युवक के आंख में गंभीर चोट बताई जा रही है।