Move to Jagran APP

पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

रजपुरा थाना क्षेत्र में चे¨कग के दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच फाय¨रग हो गई। दोनों तरफ से कई राउंड फायर हुए। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से 25 हजार का इनामी घायल हो गया। बदमाश को पैर में गोली लगी है। वहीं बदमाशों द्वारा की गई फाय¨रग की चपेट में आकर दारोगा व सिपाही भी घायल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ की सूचना पर कई थानों की पुलिस के अलावा एएसपी और सीओ भी मौके पर पहुंच गए। दूसरे बदमाश की तलाश में कई घंटे तक जंगल में का¨बग की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Feb 2019 11:43 PM (IST)Updated: Sun, 17 Feb 2019 11:43 PM (IST)
पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

रजपुरा: थाना क्षेत्र में चे¨कग के दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच फाय¨रग हो गई। दोनों तरफ से कई राउंड फायर हुए। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश के अलावा दारोगा व सिपाही भी घायल हो गए।

loksabha election banner

थाना प्रभारी निरीक्षक अता मोहम्मद पुलिस बल के साथ सम्भल-बुलंदशहर मार्ग स्थित गंगा पुल के नजदीक चे¨कग कर रहे थे। तभी पुलिस को एक बाइक पर दो लोग आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनों ने पुलिस पर फाय¨रग कर दी। पुलिस ने बदमाशों की फाय¨रग का जवाब देना शुरू कर दिया। दोनों तरफ से कई राउंड फायर हुए। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। वहीं बदमाशों द्वारा की गई फाय¨रग की चपेट में आकर दारोगा सुभाष चंद्र व सिपाही विनोद शर्मा घायल हो गए। घायल बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि अंधेरे का लाभ उठाकर दूसरा बदमाश फरार हो गया। सूचना मिलने पर धनारी, गुन्नौर, रजपुरा, बहजोई पुलिस के अलावा गुन्नौर सीओ अशोक ¨सह व एएसपी पंकज कुमार पांडेय मौके पर पहुंच गए। फरार बदमाश की तलाश में देर रात जंगल में का¨बग की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश का नाम लेखराज निवासी कैल की मढ़ैया थाना गुन्नौर है। इसने साथियों के साथ मिलकर बहजोई में दो माह पहले डकैती की घटना को अंजाम दिया था। तभी से यह फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि इसी के साथ मिलकर बहजोई में डकैती को अंजाम देने वाला बदमाश शाहिद निवासी काजी मोहल्ला बंदायू फरार हो गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पकड़े गए बदमाश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। बदमाश के खिलाफ दर्ज है पांच मुकदमें

चन्दौसी: मुठभेड़ के दौरान पकड़े बदमाश का अपराधिक इतिहास कोई बड़ा तो नहीं है, लेकिन कुछ दिनों से यह घटनाओं को अंजाम देने लगा था। यह बदमाश बड़ी घटना को हर समय अंजाम देने की फिराक में रहता था। एएसपी पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि इसके खिलाफ बहजोई थाने में तीन और असमोली में दो मुकदमें दर्ज है। इसकी तलाश काफी दिनों से की जा रही थी। बुलंदशहर जनपद में घटना को अंजाम देने जा रहे थे बदमाश

चन्दौसी: मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए बदमाश बुलंदशहर जनपद में किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहे थे। पुलिस की माने तो दोनों बदमाश यहां से बाइक से निकले थे। रास्ते में उन्हें कुछ और बदमाश मिलते। इसके बाद सभी बदमाश मिलकर घटना को अंजाम देते, लेकिन पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बदमाश को पकड़कर घटना होने से रोक दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.