संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलटी बस, दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल
गंगा एक्सप्रेसवे पर बहजोई के पास एक सेमी डीलक्स बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए और कई की हालत गंभीर है।

HighLights
गंगा एक्सप्रेसवे पर बहजोई के पास बस पलटी।
हादसे में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए।
कई गंभीर घायलों को उच्च केंद्र रेफर किया गया।
जागरण संवाददाता, संभल। गंगा एक्सप्रेसवे पर बहजोई के लहरावन इंटरचेंज से बदायूं की ओर लगभग दो किलोमीटर आगे रविवार कोंसुबह करीब साढ़े पांच बजे एक सेमी डीलक्स बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में दो दर्जन से अधिक यात्रियों के घायल होने की सूचना है, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

राहगीरों और सूचना पर पहुंची पुलिस व राहत टीम ने घायलों को बस से बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई भेजना शुरू किया है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार बस बहराइच से जालंधर जा रही थी। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू करा दिया है।
