विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर कैंटर में घुसी कार, मासूम समेत दो लोगों की मौत 

Published: Thu, 24 Sep 2026 12:10 PM (IST)

गंगा एक्सप्रेसवे पर संभल-बदायूं सीमा के पास देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में ग्रेटर नोएडा निवासी जफरुल हसन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. गंगा एक्सप्रेसवे पर देर रात हुआ भीषण सड़क हादसा।

  2. कार कैंटर में घुसी, मासूम समेत दो की मौत।

  3. ग्रेटर नोएडा का परिवार बदायूं से लौट रहा था।

जागरण संवाददाता, संभल। गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। हादसा संभल-बदायूं जिले की सीमा के पास हुआ।

तेज रफ्तार कार आगे चल रहे कैंटर में जा घुसी। हादसे में कार सवार ग्रेटर नोएडा निवासी जफरुल हसन और उनके सात वर्षीय बेटे अर्श मोहम्मद की मौत हो गई।

उधर, जफरुल की पत्नी नाजीश, एक अन्य बच्चा और कार चालक समीर निवासी खजूरी, दिल्ली घायल हो गए। सभी उपचाराधीन हैं।

इस मामले में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मलिक ने बताया कि जफरुल व परिवार बदायूं में एक परिचित का निधन होने पर वहां शरीक होकर लौट रहा था।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, स्लीपर बस में आग लगने से 9 यात्रियों की जलकर हुई मौत