कार से तीन गोवंशीय पशु बरामद, दो बंदी
बनियाठेर थाना पुलिस ने चे¨कग के दौरान कार में भर कर ले जाए जा रहे तीन गोवंशीय पुशओं को बरामद किया है। साथ ही दो आरोपितों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि चार भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ ने प्रेसवार्ता करके मामले का पर्दाफाश किया।
चन्दौसी: बनियाठेर पुलिस ने चे¨कग के दौरान कार से तीन गोवंशीय पुशओं को बरामद किया और दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। बनियाठेर थानाध्यक्ष संजय ¨सह को गुरुवार की रात मुखबिर ने सूचना दी कि एक कार में कुछ लोग गोवंशीय पशुओं को भरकर ला रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ चन्दौसी गेट के सामने चे¨कग करनी शुरू कर दी तभी एक कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस को देख आरोपितों ने कार को भगा दिया। पुलिस ने कार का पीछा करना शुरू कर दिया। कार अकरौली के पास पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। इसके बाद कार में सवार छह लोग भागने लगे। पुलिस ने पीछा करके सलीम निवासी थावंला जनपद मुरादाबाद व इकबाल निवासी बिलारी जनपद मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार से तीन पशुओं को बरामद किया है। कोतवाली में सीओ केके सरोज ने मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया कि पकड़े गए दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। भागे हुए आरोपितों को चिन्हित किया जा रहा है। उधर बनियाठेर थाना पुलिस ने वांछित चल रहे शमीम निवासी जनेटा को भी गिरफ्तार किया है।