घर और मंदिरों में गणेश प्रतिमा स्थापित, निकाली शोभायात्रा
नगर में गणेश महोत्सव की धूम शुरू हुई है, जिसके तहत नगर में स्थित मंदिरों व घरों में गणपति प्रतिमा स्थापित की गई। इससे पूर्व गणेश शोभा यात्रा पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
बहजोई : नगर में गणेश महोत्सव की धूम शुरू हो गई है। मंदिरों व घरों में गणपति प्रतिमा स्थापित की गई। इससे पूर्व गणेश शोभा यात्रा पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
लक्ष्मी नारायण मंदिर, मां मंदिर, शीतला माता मैया मंदिर, रघुनाथ मंदिर, श्री राधा कृष्ण मंदिर के अलावा लोगों ने अपने घरों में गणेश प्रतिमा विधि विधान व पूजन के साथ स्थापित की। इससे पूर्व श्री गणेश शोभायात्रा नगर में निकाली गई नारायण टोला स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से प्रारंभ होकर आर्य समाज रोड सराफा, पुराना बाजार, थाना रोड, नया बाजार, गोलागंज होती हुई अपने गंतव्य स्थान पर जाकर समाप्त हो गई जिसमें युवक गणपति बप्पा मोरिया जयघोष करते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा का नागरिकों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। राजेश शंकर राजू, आशीष तूफानी ,अमित मोदी , पालिकाध्यक्ष रमेश चंद बादशाह, तनुज कुमार, देवेंद्र योगी, शैलेश कुमार, यश कुमार गोपी, वैभव शंकर, पारस सोनी, आधार रस्तोगी, बीटू, योगेश कुमार, विपिन कुमार, संजय, आदि उपस्थित थे।