विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खुशखबरी: कल से फ्री बंटेगा जून का राशन, संभल के कार्ड धारकों को 10 जून तक मिलेगा इतना गेहूं-चावल

Published: Sun, 24 May 2026 11:05 AM (IST)

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जून 2026 का मुफ्त राशन वितरण संभल में 25 मई से 10 जून तक ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, बहजोई(संभल)। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत जून 2026 माह का निश्शुल्क राशन वितरण 25 मई से 10 जून 2026 तक किया जाएगा। आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश, जवाहर भवन लखनऊ के निर्देशों के तहत जनपद में सभी उचित दर दुकानों पर राशन वितरण की तैयारी पूरी कर ली गई है।

योजना के तहत अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति राशन कार्ड 21 किलो गेहूं, नौ किलो चावल, चार किलो बाजरा एवं एक किलो मक्का यानी कुल 35 किलो खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा।

वहीं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट दो किलो गेहूं, एक किलो चावल, एक किलो बाजरा एवं एक किलो मक्का यानी कुल पांच किलो खाद्यान्न निशुल्क दिया जाएगा। खाद्यान्न का वितरण उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा।

अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलो मिलेगा खाद्यान्न

विभाग द्वारा बताया गया कि राशन वितरण में पोर्टेबिलिटी ट्रांजेक्शन की सुविधा भी लागू रहेगी। इसके तहत कोई भी पात्र उपभोक्ता किसी भी उचित दर दुकान से अपना राशन प्राप्त कर सकेगा। वितरण की अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित की गई है। आधार प्रमाणीकरण में दिक्कत आने वाले उपभोक्ताओं को मोबाइल ओटीपी वेरीफिकेशन के माध्यम से भी राशन उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में AC से बिजली बिल घटाएं, कूलिंग के साथ बचत के स्मार्ट टिप्स

अंगूठा लगवाने के तुरंत बाद निर्धारित मात्रा में पूरा राशन उपलब्ध कराया जाए

इसके अलावा सभी उचित दर विक्रेताओं को निर्देश दिए गए हैं कि ई-पाश मशीन पर उपभोक्ता का अंगूठा लगवाने के तुरंत बाद निर्धारित मात्रा में पूरा राशन उपलब्ध कराया जाए। विभाग ने यह भी निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक उचित दर दुकान पर कम से कम 10 लाभार्थियों का आईरिस स्कैनर के माध्यम से बायोमीट्रिक सत्यापन कर खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें- अच्छी खबर: अब देहरादून जाना होगा आसान, शाहजहांपुर जंक्शन पर रुकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान भरते ही आई तकनीकी खराबी; दोनों पायलट सुरक्षित

ई-केवाईसी न कराने वाले उपभोक्ताओं से जल्द प्रक्रिया पूरी कराने की अपील

राशन वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विक्रेता के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, उनसे अपील की गई है कि वे अपनी नजदीकी उचित दर दुकान पर जाकर जल्द से जल्द ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करा लें, जिससे भविष्य में उन्हें आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से बिना किसी परेशानी के खाद्यान्न प्राप्त हो सके।