विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान भरते ही आई तकनीकी खराबी; दोनों पायलट सुरक्षित

By Santosh KumarEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sun, 24 May 2026 10:29 AM (IST)Updated: Sun, 24 May 2026 10:48 AM (IST)

अलीगढ़ के धनीपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद एक प्रशिक्षण विमान में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण जलाली क्षेत्र के पास उसकी आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी।

जलाली के पास करानी पड़ी विमान की इमरजेंसी लैंडिंग।

जलाली के पास करानी पड़ी विमान की इमरजेंसी लैंडिंग।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। धनीपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। प्रशिक्षण के लिए उड़ान भरने वाले एक विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद जलाली क्षेत्र के पास उसकी आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। गनीमत रही कि विमान में सवार दोनों पायलट सुरक्षित बच गए।

धनीपुर एयरपोर्ट से उड़ा था प्रशिक्षण विमान, दोनों पायलट सुरक्षित

बताया जा रहा है कि विमान पायनियर कंपनी का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट था, जो नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। सुबह करीब 11 बजे उड़ान के दौरान तकनीकी खामी आने पर पायलटों ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को सुरक्षित नीचे उतार लिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

crowd at alig

सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे

सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने विमान और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी को हादसे का कारण माना जा रहा है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है।

 

यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में AC से बिजली बिल घटाएं, कूलिंग के साथ बचत के स्मार्ट टिप्स