विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अनोखा मामला: बेटे की 'प्रेम कहानी' में मददगार बना था पिता, 12 साल बाद ससुर बनने के बाद पहुंचा जेल

Published: Wed, 16 Sep 2026 08:02 PM (IST)

2014 में नाबालिग को भगाने में बेटे की मदद करने वाले पिता को 12 साल बाद चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

एआई इमेज है।

एआई इमेज है।

HighLights

  1. 2014 में दर्ज हुआ था मुकदमा, आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल

  2. बालिग होने पर उसी युवक से युवती ने की शादी

संवाद सहयोगी, बहजोई (संभल)। वर्ष 2014 में नाबालिग को अपने साथ भगाकर ले जाने के मामले में बेटे के साथ आरोपित बनाया गया पिता 12 साल बाद गिरफ्तार कर लिया गया। खास बात यह है कि नाबालिग के बालिग होने के करीब एक वर्ष बाद उसी युवक ने उससे शादी कर ली और दोनों साथ रहने लगे।

मगर, नाबालिग को भगाने के दौरान युवक की मदद करने के आरोप में उसके पिता के खिलाफ दर्ज मुकदमा न्यायालय में चलता रहा। उस दौरान बहजोई के एक गांव की नाबालिग के पिता की ओर से युवक और उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

तब पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि उसका पिता फरार हो गया था। पुलिस ने विवेचना पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया था। इसके बाद भी आरोपित पिता न्यायालय की तारीखों पर उपस्थित नहीं हुआ और फरार रहा।

उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 सितंबर 2024 को 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। आरोपित पिछले करीब 12 वर्षों से चंडीगढ़ में नाम बदलकर रह रहा था।

बहजोई पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से उसे चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मलिक ने बताया, वर्ष 2014 के मुकदमे में आरोपित 12 साल से फरार था। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें- संभल में सियासी संग्राम: सपा विधायक और मुशीर चौधरी में जुबानी जंग, 2027 के चुनाव से पहले तेज हुआ विवाद