विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कहीं आपके हाथों में तो नहीं पहुंच रहा खोटा सिक्का? इन 5 तरीकों से करें नकली और असली की पहचान

Published: Mon, 14 Sep 2026 03:27 PM (IST)

सहारनपुर में नकली सिक्के पकड़े जाने के बाद संभल में भी बैंकों और बाजार को सतर्क रहने की आवश्यकता है। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. सहारनपुर में नकली सिक्के मिलने के बाद संभल में सतर्कता बढ़ी।

  2. संभल में बैंकों और बाजारों को नकली सिक्कों से सतर्क रहने की जरूरत।

  3. असली-नकली सिक्कों की पहचान के लिए आकार, वजन, धातु की जांच करें।

संवाद सहयोगी, संभल। सहारनपुर में नकली सिक्कों के पकड़े जाने के बाद जनपद में भी बैंकों और बाजार को सतर्क रहने की जरूरत बढ़ गई है। क्योंकि जिले में करीब 160 सार्वजनिक और 20 निजी बैंकों के जरिए हर महीने 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सिक्के बैंकिंग व्यवस्था से बाजार में पहुंचते हैं।

इनमें से करीब 50 प्रतिशत ही वापस बैंकों में जमा होते हैं। शेष सिक्के ग्राहकों, दुकानदारों और कारोबारियों के बीच लगातार प्रचलन में रहते हैं। एलडीएम ललित राय की माने तो इनकी कम वापसी को फिलहाल नकली सिक्कों के बढ़ते प्रचलन का संकेत नहीं माना जा सकता, क्योंकि सामान्य तौर पर सिक्के नोटों की तुलना में लंबे समय तक लोगों के पास रहते हैं और छोटे लेनदेन में चलते रहते हैं।

चिंता की स्थिति तब अधिक है, जब सिक्कों की जमा अचानक बढ़ने लगे और निकासी की तुलना में बैंक में लौटने वाले सिक्कों की संख्या अधिक हो। सहारनपुर में जिस तरह नकली 20 रुपये के सिक्के तैयार कर उन्हें शराब की दुकानों, टोल चलाए जा रहे थे।

अपने यहां सतर्कता इसीलिए जरूरी है कि शराब के ठेके, होटल, टोल पर बड़ी संख्या में सिक्कों का लेनदेन होता है। जिले में अभी तक किसी बैंक शाखा में नकली सिक्के मिलने की सूचना नहीं है।

नकली सिक्कों की पहचान में बैंक की भूमिका

संदिग्ध या नकली सिक्का ग्राहक के बैंक में जमा करने पर जांच की जा सकती है, जबकि बड़ी मात्रा में नकदी की जांच करेंसी चेस्ट (मुद्रा तिजोरी) में होती है। मुरादाबाद में यूनियन बैंक, बरेली में केनरा बैंक और सहारनपुर में पीएनबी की चेस्ट है।

एसबीआई की अलग चेस्ट व्यवस्था है, जबकि संभल के चंदौसी में एसबीआई शाखा में मिनी चेस्ट है। चेस्ट में आरबीआई से नोट-सिक्के आते हैं और संबद्ध शाखाओं को वितरित होते हैं। वापस आई नकदी की गिनती और छंटाई भी होती है।

यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे: रंबल स्ट्रिप बनी हादसों की वजह! झपकी आते ही संभलने का मौका भी नहीं, 4 माह में 12 गाड़ियां पलटीं

ऐसे करें नकली असली कि पहचान

  • निर्धारित आकार से अंतर हो तो जांच कराएं।
  • असली सिक्के के मानक वजन से अंतर देखें।
  • खुरदुरा या असमान किनारा संदिग्ध हो सकता है।
  • अंक, शब्द और डिजाइन स्पष्ट होने चाहिए।
  • असली सिक्के की धातु आवाज से अलग आवाज होने पर सावधान रहें।