झूठ का पुलिदा है एक्जिट पोल : धर्मेंद्र यादव
एग्जिट पोल झूठ का पुलिदा है धर्मेंद्र यादव
बहजोई : बदायूं लोकसभा सीट से महागठबंधन के सपा प्रत्याशी व कद्दावर नेता धर्मेंद्र यादव ने कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि जो एक्जिट पोल दिखाए जा रहे हैं, वह झूठ का पुलिदा है। गठबंधन प्रदेश में 70 से अधिक सीटें लाएगा।
उन्होंने कहा कि यूपी में ईवीएम से छेड़छाड़ की शुरुआत सम्भल से हुई। लिहाजा पूरे प्रदेश की सियासत गर्माई हुई है। सांसद धर्मेंद्र यादव ने यूपी में 70 जीतने का दावा किया। उन्होने कहा कि अब भाजपा की विदाई निश्चित है। पत्रकार वार्ता करने के बाद उन्होंने वेयर हाउस का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. शफीकउर रहमान वर्क, विधायक पिकी यादव, पूर्व मंत्री विजेंद्र सिंह यादव और जिलाध्यक्ष फिरोज खान आदि रहे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप