गंगा एक्सप्रेसवे पर मौत का झपट्टा: बस से बचकर निकले, सड़क पर बैठे और ट्रक ने कुचला; तीन यात्रियों की मौत
गंगा एक्सप्रेसवे पर बहजोई के पास एक डबल डेकर बस पलट गई, जिसमें 24 यात्री घायल हो गए। हादसे के ...और पढ़ें
HighLights
बहजोई के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर बस पलटी।
हादसे के बाद ट्रक ने कुचले तीन यात्री।
चालक को नींद आने से हुआ यह हादसा।
संवाद सहयोगी, बहजोई। गंगा एक्सप्रेसवे पर बहजोई के लहरावन इंटरचेंज से बदायूं की ओर लगभग दो किलोमीटर आगे रविवार सुबह करीब पांच बजे बहराइच से जालंधर जा रही एक निजी डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर के गड्ढे में पलट गई। हादसे में बस में सवार करीब 150 यात्रियों में 24 घायल हो गए, इस हादसे में घायल हुए अधिकांश यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बस से बचकर निकले, एक्सप्रेसवे पर बैठे और ट्रक ने कुचल दिया
हादसे के बाद सबसे दर्दनाक घटनाक्रम तब हुआ, जब बस से सुरक्षित निकालकर बाहर बैठे कुछ यात्री जल्द बाजी में एक्सप्रेसवे की दूसरी लेन पर जाकर बैठ गए और वहां से गुजर रहे एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।
इस हादसे में गोंडा निवासी पिंटू और बहराइच निवासी नेहा निवासी गाजीपुर, जनपद बहराइच की मौत हो गई। नेहा के परिवार के कुछ सदस्य भी हादसे में घायल हुए हैं। यात्री बहराइच निवासी ऋषभ कुमार ने भी जिला अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। वह अपनी मां नीरू के साथ वैष्णी देवी के मंदिर जा रहा था। वह पंजाब तक जाने के लिए इस बस में बैठा था।
गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी
यात्रियों ने बताया कि चालक को नींद की झपकी आने के बाद बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे की दोनों लेन के बीच बने डिवाइडर के गड्ढे में उतर गई। बस की रफ्तार धीरे-धीरे कम हुई और वह आगे पुलिया से टकराकर रुक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना के तुरंत बाद चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही बहजोई पुलिस सबसे पहले मौके पर पहुंची और राहत व बचाव अभियान शुरू कराया।
यह भी पढ़ें- मथुरा में फरह-सौंख मार्ग होगा चौड़ा: 437 पेड़ कटेंगे, 35.62 KM लंबी सड़क के लिए 84 करोड़ ₹ आएगी लागत
पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार रावत भी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने दोनों मृतकों की पुष्टि करते हुए बताया कि 24 लोग घायल हुए हैं, जिनमें अधिकांश को जिला अस्पताल भेजा गया है। बस में महिलाएं और बच्चे भी सवार थे। पुलिस, राहत टीम और स्थानीय लोगों ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
यह भी पढ़ें- संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलटी बस, दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल
पुलिस ने ट्रैफिक को कंट्रोल किया
सुरक्षित यात्री एक्सप्रेसवे के बीच बने डिवाइडर पर पुलिस सुरक्षा घेरे में बैठे हैं। दोनों ओर पुलिस ने यातायात नियंत्रित कर रखा है और यात्रियों को गंतव्य तक भेजने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था कराई जा रही है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार बस में सवार अधिकांश यात्री बहराइच जनपद के रहने वाले हैं, जो जालंधर में मेहनत-मजदूरी करते हैं और समय-समय पर अपने गांव आते-जाते रहते हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
हादसे के घायलों के नाम
- सुरेन्द्र – लखनपुर, जनपद लखीमपुर खीरी
- मुन्ना लाल – लखनपुर, जनपद लखीमपुर खीरी
- अनीता – बहराइच
- अरविंद – बहराइच
- गीता – बहराइच
- महासिंह – बहराइच
- शोभित – शंकरपुर, जनपद बहराइच
- पूनम– शंकरपुर, जनपद बहराइच
- अनमोल– शंकरपुर, जनपद बहराइच
- गुड्डो – बहराइच
- रूमाना – बहराइच
- रामादेवी – बहराइच
- सत्तू – बहराइच
- पंकज – बहराइच
- विपिन – बहराइच
- पंकज – बहराइच
- महेश – बहराइच
- छैलू – बहराइच
- पूनम – गईसापुर, जनपद बहराइच
- लक्की – गईसापुर, जनपद बहराइच
- नेहा– राजगपुर बेहढ़ा, जनपद बहराइच
- दिनेश – मोजमपुर सुहावन, जनपद बहराइच
