आठ लोगों ने अंगदान करने का लिया संकल्प
सर्व समाज जागरुकता अभियान द्वारा नगर के सीता रोड पर कार्यक्रम का आयोजन करके अंगदान दिवस मनाया जिसमें आठ लोगों ने अंगदान का संकल्प लिया।
चन्दौसी: सर्व समाज जागरुकता अभियान द्वारा नगर के सीता रोड पर कार्यक्रम का आयोजन करके अंगदान दिवस मनाया, जिसमें आठ लोगों ने अंगदान का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्रा ने कहा कि 13 अगस्त अंगदान दिवस लोगों को जागरुक करने को मनाया। एक दिन हम सभी को दुनिया को छोड़कर जाना है लेकिन दुनिया छोड़ने से पहले हम किसी दूसरे को जीवन दे जाए। इस लिए हम लोगों को अंगदान करना चाहिए। एक व्यक्ति अगर चाहे तो 50 लोगों की जान बचा सकता है। इस दौरान डॉ. महेश कुमार गुप्ता, डॉ. नीलम गुप्ता, डॉ. अरविन्द गुप्ता, तीरथ सिंह, नाजिम खान, ब्रजनंदन, सत्यवीर सिंह, उमाशंकर, रनवीर सिंह, वीरेश कुमार, प्रकाश चन्द्र, शिवानी देवी, रेखा कुमारी, गुड्डो देवी, शोभित कुमार, रविकुमार आदि मौजूद रहे।