बकरीद की तैयारी पूरी, लोगों ने की खरीदारी
ईद-उल-अजहा की तैयारियों में लोग जुट गए है। कुर्बानी के लिए लोगों ने जानवरों की खरीदारी कर ली है। घरों की साफ-सफाई की और बाजारों में खरीदारी में महिला-पुरुष सुबह से दिखाई दिए।
जेएनएन, सम्भल: ईद-उल-अजहा की तैयारियों में लोग जुट गए है। कुर्बानी के लिए लोगों ने जानवरों की खरीदारी कर ली है। घरों की साफ-सफाई की और बाजारों में खरीदारी में महिला-पुरुष सुबह से दिखाई दिए। कोरोना संक्रमण के चलते सामूहिक नमाज को अदा करने की अनुमति नहीं दी गई है। ऐसे में लोग घरों पर नमाज अदा करने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन शुक्रवार को मस्जिदों में साफ-सफाई की गई।
ईद उल अजहा का त्योहार शनिवार को हैं। जिसको लेकर शुक्रवार की सुबह से लोग तैयारियां में जुट गए। महिलाओं ने आने वाले मेहमानों का स्वागत करने को लेकर पकवान बनाने में पूरे दिन जुटी रही। उधर खुद के साथ बच्चों के लिए नए कपड़े आदि खरीदने के लिए बाजारों में सुबह से लेकर देर रात तक दुकानों पर लोगों की भीड़ दिखाई दी। जारई गेट, मुरादाबाद गेट, बड़ा बाजार आदि लोगों की खासा भीड़ दिखाई दे रही है। सीओ अशोक कुमार ने कहा कि नमाज अदा करने के लिए मस्जिद में एकत्र न हो। सभी अपने घरों में नमाज अदा करे। अगर किसी ने खुले में कुर्बानी करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।