Move to Jagran APP

सादगी के साथ मनाया ईद मिलादुन्नबी का पर्व

चन्दौसी (सम्भल) कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष ईद मिलादुन्नबी का जुलूस नहीं निकाला गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 12:28 AM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 12:28 AM (IST)
सादगी के साथ मनाया ईद मिलादुन्नबी का पर्व

चन्दौसी (सम्भल) : कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष ईद मिलादुन्नबी का जुलूस नहीं निकाला गया। लोगों ने सरकार द्वारा बनाए गए नियमों की गाइड लाइन का पालन करते हुए घरों में सादगी से त्योहार मनाया गया। घरों में ही फज्र की नमाज के बाद सलाम, फातियां व कुरान पाक पढ़ा गया।

loksabha election banner

हर वर्ष ईदमिलादुन्नबी शहर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता था। नगर सम्भल गेट सुनहरी मस्जिद से शानो शौकत के साथ जुलूस निकाला जाता था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष ईद मिलादुन्नबी को अन्य धार्मिक आयोजनों की तरह ग्रहण लग गया। उसके बाद भी मुस्लिम समाज के लोगों में ईंद मिलादुन्नबी को लेकर उल्लास नजर आया। घरों के साथ मस्जिदों की सजावट के लिए झंडे, पगड़ी और हजरत मुहम्मद साहब की याद से जुड़े प्रतीकात्मक के साथ रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया और घरों में सादगी के साथ अपने घरों में चरागां करके नज्रों नियाज पेश करके मुल्क से कोरोना वायरस के खात्में व अमन शांति के लिए अल्लाह से दुआ की। शहर इमाम मौलाना मुहम्मद नाजिम ने कहा कि पैगबंर पूरी दुनिया के लिए रहमत बनकर आए। उन्होंने सत्य और अहिसा के मार्ग पर चलकर अपनी जिदगी गुजारने की नसीहत दी। उन्होंने सभी लोगो से आपस में मिलकर रहने की भी शिक्षा देते हुए आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने की जरूरत बताई। इसलिए सभी लोग पैगंबर मोहम्मद के बताए मार्ग पर चल कर जिदगी गुजारे की अपील की। इन रास्तों से गुजरता था जुलूस

हर वर्ष जुलूस सम्भल गेट सुनहरी मस्जिद से शुरू होकर लाठी बाजार, घंटाघर, छोटी सब्जी मंडी, हुसैनी बाजार, मुरादाबाद गेट, जारई गेट, कुरैशियान मुहल्ला, सीकरी गेट पहुंचता था। जुलूस के दौरान सुनहरी मस्जिद के साथ जुलूस के निकले वाले रास्तों व प्रमुख चौराहे व तिराहों पर जुलूस का जलपान से लोग स्वागत करते थे और तर्बरूक बांटा जाता था। पुलिस कर्मी, पीएससी के जवान के साथ सीओ, इंस्पेक्टर मुस्तैदी से तैनात रहते थे। रंग बिरंगी रोशनी से मस्जिदें जगमग

कोरोना संक्रमण महामारी के चलते जुलूस न निकलने के बाद भी मुस्लिम समुदाय में ईद मिलादुन्नबी को लेकर उत्साह नजर आया। अपने घरों के साथ मस्जिदों के मुख्य गेट से लेकर अंदर तक रंग बिरंगी लाइटों की झालरों, गुब्बारों से सजाया गया। वहीं, नगर के जारई गेट, राज मुहल्ला, सम्भल गेट, लक्ष्मनगंज, सीकरी गेट, कुरैशियान, नखासा, सराय खाम, कागजी मुहल्ले को हरे झंड़ों व रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम क्षेत्र रंग बिरंगी लाइटों की रोशनी में डूबे नजर आए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.