दहेज उत्पीड़न में वांछित ससुर एक साल बाद बंदी
के लिए मारपीट करने के मामले में वांछित चल रहे ससुर को हयातनगर पुलिस ने एक वर्ष बाद गिरफ्तार कर लिया है। हयातनगर के उपनगरी सरायतरीन के मोहल्ला भूड़ा निवासी हाजी इंते•ार पुत्र अहमद नबी तथा उसके बेटे शाकिर पर 2017 में दहेज के लिये मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसके बाद से हाजी इन्तेजार फरार चल रहा था। न्यायालय से गिरफ्तारी का आदेश मिलने के बाद हयातनगर थाना पुलिस ने उसे बहजोई मार्ग से गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन गिरी ने बताया कि इंते•ार इस साल से फरार था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसका बेटा पहले ही जेल जा चुका है।
सम्भल: पुत्रवधू को दहेज के लिए मारपीट करने के मामले में वांछित ससुर को हयातनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
हयातनगर के उपनगरी सरायतरीन के मोहल्ला भूड़ा निवासी हाजी इंते•ार पुत्र अहमद नबी तथा उसके बेटे शाकिर पर 2017 में दहेज के लिए मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था जिसके बाद से हाजी इन्तेजार फरार चल रहा था। न्यायालय से गिरफ्तारी का आदेश मिलने के बाद हयातनगर थाना पुलिस ने उसे बहजोई मार्ग से गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन गिरी ने बताया कि इंते•ार इस साल से फरार था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसका बेटा पहले ही जेल जा चुका है।