Move to Jagran APP

एलपीजी गैस सिलेंडर फटने से छत उड़ी, दो झुलसे

¨सह उसके घर आ गया। बता दें कि संजय के पिता दिल्ली में रहकर मजदूरी करते है। उसके माता का निधन हो चुका है। दोनों लोग टीवी देख रहे थे। कुछ देर बाद जब दोनों को भूख लगी तो उन्होंने घर में रखे चूल्हे पर सिलेंडर से खाना बनाने लगे। जैसे ही दोनों लोगों ने सिलेंडर का बटन खोलकर चूल्हे में आग जलाई तो सिलेंडर से गैस लीकेज हो रही थी। गैस कमरे में फैलने लगी। कुछ देर बाद चूल्हे में आग जलाने के बाद अचानक सिलेंडर तेज धमाके के साथ फ

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Feb 2019 11:39 PM (IST)Updated: Sun, 17 Feb 2019 11:39 PM (IST)
एलपीजी गैस सिलेंडर फटने से छत उड़ी, दो झुलसे
एलपीजी गैस सिलेंडर फटने से छत उड़ी, दो झुलसे

सम्भल : हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव सौंधन में खाना बनाते वक्त गैस लीकेज होने के बाद सिलेंडर से विस्फोट हो गया। धमाका होने के बाद मकान की छत उड़ गई। दो लोग गम्भीर रूप से आग से झुलस गए। क्षेत्र के गांव सौंधन निवासी देवेंन्द्र का बेटा संजय रविवार की दोपहर अपने घर पर टीवी देख रहा था, तभी पड़ोसी जसपाल का बेटा ज्ञान ¨सह भी उसके यहां आ गया। थोड़ी देर बाद देवेंद्र खाना बनाने लगे। जैसे ही चूल्हे का बटन खोला, उसमें आग लग गई। चूल्हे में आग जलाने के बाद गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतनी तेज हुआ कि मकान की छत उड़ गई । इसमें दोनों लोग गम्भीर रूप से झुलस गए। धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और दोनों को घर से बाहर निकाला। आनन-फानन में परिजन दोनों को निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत ¨चताजनक बनी है।

loksabha election banner

यह बरतें सावधानी

गैस सिलेंडर को बन्द कमरे में न रखे

सम्भल: आपूर्ति अधिकारी सजनलाल गुप्ता का कहना है कि गैस सिलेंडर को बंद कमरे में न रखें। सिलेंडर को हमेशा खुले में या फिर ऐसे कमरे में रखे, जिसमें खिड़की और दरवाजे खुले हो। सिलेंडर को जिस जगह पर रखें वहां पर इतनी जगह होने चाहिए कि प्रेशर रेगुलेटर का नॉब और रबर की ट्यूब को हिलाने में परेशानी न हो। इसके अलावा सिलेंडर को हमेशा सीधा खड़ा रखें और उसके वाल्व को ऊपर की तरफ ही रखें। यहां के लोगों के लिए जागरूकता जरूरी सम्भल: जिले में अधिकांश लोग पहले लकड़ी का उपयोग करते रहे हैं। बहुत कम संख्या में गैस कनेक्शन उपयोग करते रहे। लेकिन अब यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसलिए लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी है, ताकि वे दुर्घटनाओं से अपनी जान-माल का बचाव कर सकें। 5 प्रतिशत लोगों को ही क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, इसकी जानकारी है। इसलिए अब जरूरी हो गया है कि उन्हें गैस सिलेंडर से होने वाली दुर्घटनाओं की जानकारी दी जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.