Move to Jagran APP

पागल घोड़े ने सात लोगों को काटा, दहशत

सम्भल: हयातनगर के सरायतरीन में पागल घोड़े ने सात लोगों पर हमला कर दिया। घोड़े ने मुंह से हमला करके लोगों को घायल कर दिया। जिनका परिजनों ने उपचार कराया। घोड़े को पकड़ने के लिए सैकड़ों लोग दौड़ते रहे

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 12:56 AM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 12:56 AM (IST)
पागल घोड़े ने सात लोगों को काटा, दहशत

सम्भल : हयातनगर के सरायतरीन में पागल घोड़े ने सात लोगों पर हमला कर दिया। घोड़े ने मुंह से हमला करके लोगों को घायल कर दिया। जिनका परिजनों ने उपचार कराया। घोड़े को पकड़ने के लिए सैकड़ों लोग दौड़ते रहे लेकिन घोड़ा हाथ नहीं आ सका। हमले की दहशत से लोग अपने घरों में कैद हो गए। शनिवार की सुबह सरायतरीन में एक पागल घोड़े ने सबसे पहले मोहल्ले के ही अनीस पर हमला किया। जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद लोगों ने घोड़े को पकड़ने के लिए पीछा किया तो वह भाग निकला। घोड़े ने युनूस, कल्लू, भूरा, दानिश, वसीम, मुकेश को भी काटकर घायल कर दिया। सभी घायलों का निजी डाक्टर के यहां उपचार कराया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.