प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
नवाब महमूद अंसारी इंटर कालेज में जीके व कला आलेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। जीके प्रतियोगिता में छात्राओं से राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के प्रशन पूछे गये।
सम्भल: नवाब महमूद अंसारी इंटर कालेज में सामान्य ज्ञान व कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में छात्राओं से राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के प्रश्न पूछे गये। जिसमें छात्राओं ने 50 प्रश्नों के उत्तर दिये। कला प्रतियोगिता में छात्राओं ने पुष्प, पत्ती, कली, पक्षी व अनेक प्रकार के चित्र बनाएं। दोनों प्रतियोगिताओं में टॉप थ्री आने वाली छात्राओं को प्रधानाचार्य रफत जहां ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को विद्यालय की विद्यालय के संयोजक सईद अख्तर ईसराईली व प्रधानाचार्य रफत जहां ने मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कला इस दौरान हिना फात्मा, निकहत, जैनब परवीन, निदा, फरहाना, शगुफ्ता परवीन, सामिया, गुलरोज, और अनम आदि रहे।