विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मांगने से भीख मिलती है, अधिकार छीनने पड़ते हैं': चंदौसी में केंद्र और यूपी सरकार पर बरसे चंद्रशेखर

Published: Tue, 29 Sep 2026 08:22 PM (IST)

चंद्रशेखर आजाद ने चंदौसी में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। ...और पढ़ें

HighLights

  1. संभल तिराहे पर आयोजित आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, चंदौसी (संभल)। आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के निशाने पर प्रदेश सरकार रही तो बीच-बीच में केंद्र सरकार की आलोचना भी उन्होंने की। उन्होंने कहा कि आज शोषितों और वंचितों को अपने अधिकारी छीनने की जरूरत है। मांगने से भीख मिलती है, अधिकार छीनने पड़ते हैं।

बाबा साहब भीमराव आंबेडकर हमें वो अधिकार देकर गए हैं कि जिसे चाहें कुर्सी पर बैठा दो और जिसे चाहें गिरा दो। कहा-प्रधानमंत्री मन की बात करते हैं, मैं दिल की बात करता हूं।

पीएम कहते हैं कि अच्छे दिन आएंगे लेकिन सही मायनों में अच्छे दिन तो भाजपाइयों और पूंजीपतियों के आए हैं। चंद्रशेखर संभल तिराहे पर आयोजित आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने आए थे।

करीब दो बजे पहुंचे चंद्रशेखर ने ढाई बजे बोलना शुरू किया। करीब आधा घंटे का उनका भाषण प्रदेश सरकार पर केंद्रित रहा तो अपनी पार्टी की कई घोषणाएं भी उन्होंने की।

कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें गरीबों को गरीब ही बनाकर रखना चाहती हैं। इसलिए वे उन्हें पसंद नहीं करतीं। सरकारें चाहती हैं कि गरीबी में पैदा हो और गरीबी में ही मर जाओ।

प्रदेश सरकार के बारे में कहा कि ये सरकार मस्जिदों के नीचे से मंदिर ढूंढकर प्रदेश को कमजोर करने का काम कर रही है। उन्होंने आगामी चुनाव में चंदौसी विधानसभा प्रभारी व प्रत्याशी रमेश चंद्र गंधर्व को भारी मतों से जिताने की भी अपील की।

यह भी पढ़ें- श्री कल्कि धाम का सफर होगा आसान, संभल में गंगा एक्सप्रेसवे के खिरनी इंटरचेंज से बनेगी 39.5 KM लंबी फोरलेन सड़क