Move to Jagran APP

CAA Protest : पटरी पर लौटने लगा चन्दौसी शहर, जगह-जगह पुलिस तैनात Sambhal News

कोतवाल धर्मपाल सिंह ने कहा कि चन्दौसी में आम दिनों की तरह बाजार खुला है। लोग अफवाह पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। पूरी तरह शांति है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Mon, 23 Dec 2019 08:40 AM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2019 08:40 AM (IST)
CAA Protest : पटरी पर लौटने लगा चन्दौसी शहर, जगह-जगह पुलिस तैनात  Sambhal News
CAA Protest : पटरी पर लौटने लगा चन्दौसी शहर, जगह-जगह पुलिस तैनात Sambhal News

सम्भल। जिले के चन्दौसी में बवाल के बाद चन्दौसी शहर में पटरी पर लौटना शुरू हो गया है। आम दिनों की तरह रविवार को बाजार खुला तो खरीदारी करने के लिए भी लौट घरों से निकले। शहर में जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा तो एसडीएम और सीओ फव्वारा चौक पर मौजूद रहे। पूरे शहर की वहां से ही जानकारी लेते रहे। बीच-बीच में जाकर लोगों से मिले और शांति बनाए रखने का आह्वान किया। इसके अलावा पुलिस वीडियो देखकर बवाल करने वालों को चिन्हित करने में जुटी रही। 

loksabha election banner

शुक्रवार को हो गया था बवाल

शुक्रवार को चन्दौसी में नमाज के बाद बवाल हो गया था। पुलिस पर जमकर पथराव किया गया था। हालत यह थी कि पुलिस को फायङ्क्षरग करनी पड़ी। स्थिति काबू करने में पुलिस के पसीने छूट गए थे। इस मामले में पुलिस ने 18 लोगों को नामजद करते हुए सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। रविवार सुबह से शांति रही और अमनचैन दिखाई दिया।  पूरा बाजार आम दिनों की तरफ खुल गया। लोग घरों से खरीदारी करने के लिए निकले। एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित और सीओ अशोक कुमार फव्वारा चौक मौजूद रहे और पूरे शहर से घूम कर इनपुट लेते रहे। बीच-बीच में लोगों से भी जाकर मिले। 

अफवाह फैलाने वालों पर रही पुलिस की नजर

शहर में जगह-जगह अफवाह फैलती रही लेकिन, अधिकारियों की सतर्कता के कारण शहर शांत रहा। प्रशासन की ओर से गणमान्य लोगों के साथ बैठक की, जिससे कही पर भी कोई विवाद की स्थिति न पैदा हो सके। शुक्रवार को बवाल के बाद प्रशासन काफी सतर्क हो गया था। पुलिस प्रशासन द्वारा उपद्रवियों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई। इस बीच कुछ लोगों द्वारा शहर मेंं अफवाह फैलाने का प्रयास किया। शांति व्यवस्था को कायम करने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बराबर शांति कायम रखने के लिए लोगों से वार्ता का दौर शुरू किया गया। अधिकारी क्षेत्र के गणमान्य लोगों से वार्ता कर उन्हें समझाते हुए अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रहे थे। उनका कहना था कि यदि अफवाहों पर ध्यान देंगे तो हमारे शहर में शांति कायम नहीं रह सकती। इसलिए लोग अफवाहों पर ध्यान न दे और यदि कोई अफवाह फैलाता है तो उसके बारे में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को बताए, जिससे दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई हो सके। अधिकारियों की सूझबूझ के कारण ही शहर में अफवाहों का दौर थम सका, ऐसा न होने पर शहर में कई स्थानों पर विवाद हो सकता था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.