विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेटियों की अश्लील वीडियो बनाई, फिर व्यापारी परिवार से वसूले लाखों रुपये; अब मांगी 5 लाख की रंगदारी

Published: Mon, 05 Oct 2026 08:03 PM (IST)

चंदौसी में एक व्यापारी की पत्नी ने नाबालिग बेटियों की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और रंगदारी मांगने के आरोप ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. पति-पत्नी समेत एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ व्यापारी की पत्नी ने कराई प्राथमिकी

जागरण संवाददाता, चंदौसी (संभल)। एक महिला ने उसकी नाबालिग बेटियों की अश्लील वीडियो बनाकर रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए दंपती समेत उनके एक साथी और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला के अनुसार, आरोपितों ने उन्हें ब्लैकमेल करते हुए एक लाख से ज्यादा रुपये वसूल कर लिए। अब उनसे पांच लाख रुपये और मांगे जा रहे हैं।

मामला नगर के एक प्रतिष्ठित व्यापारी के परिवार से जुड़ा है। व्यापारी की पत्नी का आरोप है कि मुहल्ला कायस्थान निवासी हनी चंद्रा, उसकी पत्नी हिमानी गुप्ता समेत सिमरन गुप्ता व दो अज्ञात व्यक्तियों ने 14 अप्रैल को उनकी नाबालिग बेटियों की एडिट की हुई अश्लील वीडियो दिखाकर रंगदारी मांगी और चार हजार रुपये वसूल लिए।

इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल करके एक लाख से ज्यादा रुपये आरोपितों ने ले लिए। अब आरोपित उन्हें इंटरनेट मीडिया पर बेटियों की अश्लील वीडियो डालने की धमकी देकर उनके पति से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं।

महिला का यह भी आरोप है कि हनी और सिमरन गुप्ता उनकी बेटियों पर गंदी नजर रखते हैं तथा कभी भी उनका अपहरण कर कोई घटना कर सकते हैं।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संत कुमार ने बताया कि व्यापारी की पत्नी की तहरीर पर हनी चंद्रा, हिमानी गुप्ता व सिमरन गुप्ता समेत दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। महिला ने प्राथमिकी में कहा है कि आरोपित खुद को पत्रकार बताते हुए इंटरनेट मीडिया पर लोगों की वीडियो डालने की धमकी देकर उनसे रंगदारी मांगते हैं।

आरोपित सिमरन गुप्ता ने उनके परिवार के खिलाफ भी इंटरनेट मीडिया पर गालियां देते हुए एक वीडियो डाली है। उन्होंने आरोपितों से स्वजन को खतरा भी बताया है।

यह भी पढ़ें- 16 साल में ही 'खंडहर' बनी 132 परिवारों की दुनिया! संभल की इस कालोनी में छत से टपकता है खौफ