गणपति बप्पा के जयकारों के साथ अबीर गुलाल के रंग में रंगी चन्दौसी नगरी
ष्टद्धड्डस्त्रड्डह्वह्यद्ब हृड्डद्दड्डह्मद्ब, श्चड्डद्बठ्ठह्लद्गस्त्र द्बठ्ठ ह्लद्धद्ग ष्श्रद्यश्रह्म श्रद्घ न्ढ्डद्बह्म द्दह्वद्यड्डद्व 2द्बह्लद्ध ह्लद्धद्ग ह्यद्धश्रह्वह्लह्य श्रद्घ द्दड्डठ्ठड्डश्चड्डह्लद्ब क्चड्डश्चश्चड्डष्टद्धड्डस्त्रड्डह्वह्यद्ब हृड्डद्दड्डह्मद्ब, श्चड्डद्बठ्ठह्लद्गस्त्र द्बठ्ठ ह्लद्धद्ग ष्श्रद्यश्रह्म श्रद्घ न्ढ्डद्बह्म द्दह्वद्यड्डद्व 2द्बह्लद्ध ह्लद्धद्ग ह्यद्धश्रह्वह्लह्य श्रद्घ द्दड्डठ्ठड्डश्चड्डह्लद्ब क्चड्डश्चश्चड्डष्टद्धड्डस्त्रड्डह्वह्यद्ब हृड्डद्दड्डह्मद्ब, श्चड्डद्बठ्ठह्लद्गस्त्र द्बठ्ठ ह्लद्धद्ग ष्श्रद्यश्रह्म श्रद्घ न्ढ्डद्बह्म द्दह्वद्यड्डद्व 2द्बह्लद्ध ह्लद्धद्ग ह्यद्धश्रह्वह्लह्य श्रद्घ द्दड्डठ्ठड्डश्चड्डह्लद्ब क्चड्डश्चश्चड्डष्टद्धड्डस्त्रड्डह्वह्यद्ब हृड्डद्दड्डह्मद्ब, श्चड्डद्बठ्ठह्लद्गस्त्र द्बठ्ठ ह्लद्धद्ग ष्श्रद्यश्रह्म श्रद्घ न्ढ्डद्बह्म द्दह्वद्यड्डद्व 2द्बह्लद्ध ह्लद्धद्ग ह्यद्धश्रह्वह्लह्य श्रद्घ द्दड्डठ्ठड्डश्चड्डह्लद्ब क्चड्डश्चश्चड्ड
चन्दौसी: अनंत चतुदर्शी पर मिनी वृंदावन कही जाने वाली चन्दौसी नगरी रविवार की सुबह गणपति बप्पा के जयकारों के साथ अबीर गुलाल के रंग में रंगी नजर आई। हर कोई गणपति बप्पा की भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। जहां एक ओर घर-घर विराजे गजनान प्रतिमा को लेकर भक्त गणेश मंदिर पर पहुंचे और विजर्सन यात्रा में शामिल हुए। वहीं नगर में जगह-जगह सजे गणेश पंडालों से ढोल नगाड़ों के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई।
बता दें कि गणेश चतुर्थी पर 13 सितंबर को नगर में अधिकांश घरों समेत फड़ियाई बाजार, ब्रह्म बाजार, सीता रोड कल्लू हलवाई वाली गली स्थित मंदिर, मोहल्ला मोती स्थित शिव मंदिर, गणेश कालोनी, ब्रजनगर कालोनी, आवास विकास, सम्भल गेट, सुभाष रोड, आजाद नगर समेत विकास नगर और मौलागढ़ में जगह-जगह चौराहों पर प्रथम पूज्य श्री गणेश भगवान के पंडाल सजाए गए थे। पंडालों में 11 दिन तक नियमित सुबह-शाम धार्मिक आयोजन के साथ महाआरती और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया था। अनंत चतुदर्शी पर पंडालों में विराजे गणपति बप्पा की श्रद्धालुओं ने विसर्जन यात्रा निकाली। विसर्जन यात्रा में श्रद्धालु महिलाएं, युवा, बच्चे अबीर गुलाल उड़ाते हुए भजनों पर झूमते हुए चल रहे थे। चहूंओर से विसर्जन यात्राएं मुख्य मार्गों से होते हुए सीता रोड श्री गणेश मंदिर पर पहुंची। जहां श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमा की विधि विधान से पूजा अर्चना की और मूर्ति विसर्जन के लिए नरौरा गंगा घाट के लिए रवाना हुए। वहीं घरों में विराजे गणपति को श्रद्धालु अपने सिर पर रख कर गणेश मंदिर पहुंचे। जहां से सभी प्रतिमाओं को नरौरा गंगा घाट विसर्जन के लिए ले जाया गया।