सपा बसपा के गठबंधन पर कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी
सपा और बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्षों ने प्रेसवार्ता करके जैसे ही गठबंधन का एलान किया तो दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। चन्दौसी में कार्यकर्ताओं ने गठबंधन का स्वागत करते हुए जमकर आतिशबाजी की। साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाते हुए लोकसभा चुनाव के लिए एकजुट होकर मेहनत करने का संकल्प लिया।
चन्दौसी: सपा और बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्षों ने प्रेसवार्ता करके जैसे ही गठबंधन का एलान किया तो दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। यहां कार्यकर्ताओं ने गठबंधन का स्वागत करते हुए जमकर आतिशबाजी की। साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाते हुए लोकसभा चुनाव के लिए एकजुट होकर मेहनत करने का संकल्प लिया। गठबंधन का एलान होते ही सपा और बसपा कार्यकर्ता सपा नेता सतीश प्रेमी के आवास पर पहुंचे। यहां पर आतिशबाजी करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाई। सतीश प्रेमी ने कहा कि गठबंधन होने के बाद भाजपा अब प्रदेश से साफ हो जाएगी क्योंकि सभी सीटों पर गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत होगी। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ सतीश प्रेमी बसपा के पूर्व विधायक गिरीशचंद्र के आवास पर पहुंचे। यहां भी मिठाई वितरित की गई। वक्ताओं ने कहा कि अब सपा बसपा एक साथ है। कार्यकर्ता भी एकजुट होकर अभी से लोकसभा चुनाव में जुट जाए जिससे समय रहते ही हम लोकसभा चुनाव की तैयारी पूर्ण कर ले। इस दौरान ओमप्रकाश राव, हरवीर यादव, इफ्तार, राम रूप ¨सह, मुनब्बर, साजिद सैफी, रामजी मल, गजेंद्र कुमार, टीआर ¨सह, र¨वद्र कुमार, ¨टकू, मुशाहिद, मोहम्मद मोहित, प्रेमी, मोती ¨सह आदि मौजूद रहे।