भाजपाइयों ने खून से जयश्रीराम लिखकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भेजे पत्र
भाजपाइयों ने खून से जयश्रीराम लिखकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भेजे पत्र
चन्दौसी: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चन्दौसी के महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने बुधवार को खून से जयश्रीराम लिखकर 100 पत्र डाक के माध्यम से भेजे। महिलाओं ने डॉक्टर को बुलाकर पहले खून निकलवाया और उसके बाद 100 पत्र लिखे। मुख्यमंत्री पर हिदू विरोधी होने का आरोप भी लगाया।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बैठक प्रगति बिहार में हुई। बैठक में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने डाक्टर से खून निकलवाकर 100 पत्रों पर जयश्रीराम लिखा। इसके बाद पत्र डाक के माध्यम से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भेजे। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पलता पाल एडवोकेट ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राष्ट्र की एकता अखंडता के साथ खिलबाड़ करके देश विरोधी ताकतों को आगे लाकर सरकार चला रही है। मुख्यमंत्री जयश्रीराम कहने वालों पर अत्याचार कर रही है। इसलिए उन्हें खून से पत्र लिखकर भेजे गए है। नगर अध्यक्ष कुमुद अग्रवाल ने कहा कि हिदू धर्म में अराजकता फैला रही मुख्यमंत्री को हम सबक सिखा देंगे।
इस दौरान मीना पाल, मीना राठौर, मीरा शर्मा, रामलली, कमलेश पाल, खुश्वू रानी, नीलम रानी, खुशीपाल, मोहिनी रानी, मनी आदि रही।