हयातनगर में निकाली बालाजी की भव्य शोभायात्रा
श्री बालाजी नवयुवक मंडल के तत्वावधान में बालाजी भगवान की शोभायात्र निकाली गई। भक्तों ने 51 किलो के लड्डू से बालजी भगवान का भोग लगाया। जिसमें लोग डीजे की धूनों पर लोग नाचते गाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में भगवान के स्वरूप में सजी झांकियां का आकर्षण का केन्द्र रहीं। लोगों ने जगह जगह फूलबरसा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
सम्भल: श्री बालाजी नवयुवक मंडल के तत्वावधान में बालाजी भगवान की शोभायात्रा निकाली गई। भक्तों ने 51 किलो के लड्डू से बालाजी भगवान का भोग लगाया जिसमें लोग डीजे की धुनों पर लोग नाचते गाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा का शुभारम्भ राकेश कुमार वाष्र्णेय, कौशेन्द्र कुमार, विष्णु कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शोभायात्रा पुरानी पुलिस चौकी, मेन बाजार, चुंगी से होती हुई प्राचीन चामुण्डा मंदिर समापन हुई जिसमें काली का अखाड़ा, राधा कृष्ण का नृत्य, शंकर पार्वती का नृत्य, गणेश का रथ, हनुमान जी का रथ आदि झांकियां शामिल रहीं। इसमें में बालाजी महाराज का दरबार आकर्षण का केन्द्र रहा। लोगों ने जगह जगह शोभायात्रा पर फूल बरसाकर स्वागत किया। हनुमान जी के भक्तों ने 51 किलो का लड्डू बनवाकर भोग लगाया। विशाल भंडारे का आयोजन किया जिसमें सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान विनीत कुमार, दिवाकर गुप्ता, अंकुर बजाज, परशुराम, कृष्ण पाठक, दीपक गुप्ता, लोकेश कुमार आदि रहे।
उधर हनुमान जयंती के अवसर पर शहर के मुहल्ला हल्लू सराय स्थित बालाजी मंदिर में जागरण में सैकड़ों की तादाद में बालाजी महाराज के भक्त जागरण देखने पहुंचे। जागरण में आये कलाकारों ने सर्वप्रथम गणेश भगवान की स्तुति कर जागरण का शुभारम्भ किया। नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा झांकियां प्रस्तुत की गई। जिसमें पंचमुखी हनुमान की झांकी ने लोगों का मनमोह लिया। कलाकारों ने भगवान के भजन गाये। शनिवार की सुबह विशाल भंडारा हुआ। इस दौरान यज्ञदत्त शर्मा, सूरज सिंह, राजेन्द्र सिंह, सोनू, धर्मेद्र सिंह, प्रशांत रस्तोगी, संजय कुमार, मंजू सिंह, रोजी, रितु शर्मा, मुस्कान शर्मा, कविता सिंह आदि रहे।