Move to Jagran APP

बालाजी दरबार बना मुख्य आकर्षण का केंद्र

नो ब्रज प्रदेश की याद ताजा कर रहा हो। मेंहदीपुर बालाजी का दरबार सभी को नतमस्तक कर रहा था। जिससे प्रसाद का वितरण किया जा रहा था। अन्त में चल रहे बैंड-बाजे की धुनों पर युवक थिरकते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा का नागरिकों ने पुष्प वर्षा करने के साथ ही जलपान के साथ स्वागत किया। इस अवसर विनोद कुमार देवेंद्र योगी खूब चंद राहुल राजकुमार अतुल यश वर्धन पवन कुमार बसंत शंकर लव मोहन वाष्र्णेय कपिल आशुतोष सोम प्रकाश मयंक नीरज दिवाकर गुप्ता पंकज विवेक कुमार तनुज विशाल आदि व्यवस्था बनाये हुए थे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 12:09 AM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 12:09 AM (IST)
बालाजी दरबार बना मुख्य आकर्षण का केंद्र
बालाजी दरबार बना मुख्य आकर्षण का केंद्र

बहजोई: नगर में हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल व भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का नागरिकों ने जगह-जगह जलपान एवं पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया। श्री मेंहदीपुर बालाजी दरबार एंव हनुमान दरबार, काली अखाड़ा, शिव तांडव, आदि आकर्षण का केन्द्र बने हुए थे। नगर में हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो मंडी समिति से प्रारम्भ होकर इस्लामनगर रोड, ब्रहमबाजार, गोलागंज, नरायनटोला, आर्य समाज, सर्राफा बाजार, थाना रोड, नया बाजार, ऊपर कोट होती हुई अपने गंतव्य स्थान पर जाकर समाप्त हो गई। शोभायात्रा के सबसे आगे श्री बालाजी दरबार चल रहा था जिसके पीछे काली अखाड़ा, श्री हनुमान जी झांकी, राधा कृष्ण की झांकी। वहीं माता महाकाली का विराट स्वरूप लोगों को नतमस्तक कर रहा था। शिव तांडव आकर्षक का केन्द्र बना हुआ था। शंकर-पावर्ती, बांके बिहारी का राधा-कृष्ण, सालासर हनुमान जी की झांकी बरबस सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रही थीं। ब्रजशाही चट्टे एंव राधाकृष्ण का नृत्य मानो ब्रज प्रदेश की याद ताजा कर रहा हो। मेंहदीपुर बालाजी का दरबार सभी को नतमस्तक कर रहा था। इससे प्रसाद का वितरण किया जा रहा था। अंत में चल रहे बैंड-बाजे की धुनों पर युवक थिरकते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा का नागरिकों ने पुष्प वर्षा करने के साथ ही जलपान के साथ स्वागत किया। व्यवस्था में विनोद कुमार, देवेंद्र योगी,खूब चंद, राहुल, राजकुमार, अतुल, यश वर्धन, पवन कुमार, बसंत शंकर, लव मोहन वाष्र्णेय, कपिल, आशुतोष ,सोम प्रकाश, मयंक, नीरज ,दिवाकर गुप्ता, पंकज, विवेक कुमार, तनुज, विशाल आदि थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.