विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संभल में 5 तरह के माइक्रोन्यूट्रिएंट्स मिलाकर तैयार हो रहा मल्टीविटामिन चावल, इजिप्ट-ओमान से मिल रहे ऑर्डर

Published: Tue, 10 Nov 2026 12:56 PM (IST)

संभल के बहजोई में मल्टीविटामिन चावल का उत्पादन हो रहा है, जिसमें आयरन, जिंक और कई विटामिन शामिल हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. बहजोई में मल्टीविटामिन चावल का उत्पादन और निर्यात।

  2. आयरन, जिंक, विटामिन बी-12 जैसे पोषक तत्व मौजूद।

  3. सामान्य चावल से थोड़ा महंगा, पर सेहत के लिए लाभकारी।

रभ सक्सेना, संभल। मल्टीविटामिन गोलियों के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन क्या मल्टीविटामिन चावल के बारे में सुना है? मल्टीविटामिन चावल वो होता है, जिसमें कई माइक्रोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं।

बहजोई में भी इस प्रकार का चावल तैयार करके देश भर में सप्लाई किया जा रहा है। इजिप्ट और ओमान में भी इसकी सप्लाई शुरू होने जा रही है। ओमान से पहला ट्रायल ऑर्डर 25 टन का दिया गया है।

बहजोई में यह मल्टीविटामिन चावल मुंबई से आए फोर्टिफाइड चावल से बनाया जाता है। फोर्टिफाइड चावल वह होता है, जिसे बनाने से पहले सामान्य चावल का आटा तैयार किया जाता है। उसमें मल्टीविटामिन मिलाए जाते हैं और फिर चावल जैसे दिखने वाले दाने तैयार किए जाते हैं।

इन दानों को सामान्य बासमती चावल के साथ निश्चित अनुपात में मिलाया जाता है, जिसके बाद मल्टीविटामिन चावल तैयार होता है। पदमप्रिय नाम से इस प्रकार का चावल बनाने वाले शिवम वार्ष्णेय बताते हैं कि चूंकि फोर्टिफाइड चावल का टेस्ट अलग होता है, जिस कारण एक किलो चावल में एक से दो प्रतिशत तक ही फोर्टिफाइड चावल मिलाया जाता है।

C-343-1-BRY1630-499854

उनके यहां से जो बासमती चावल सप्लाई होता है उसमें आयरन और जिंक के अलावा विटामिन बी-12, फोलिक एसिड और विटामिन बी-3 (नायसिन) भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इस बार यह चावल विदेश भी जाएगा। इजिप्ट और ओमान में इसकी लैब टेस्टिंग चल रही है। ओमान का ट्रायल आर्डर 25 टन का है। अमेरिका और यूरोप भी सैंपल भेजे गए हैं।

सेहत के लिए फायदेमंद हैं माइक्रोन्यूटिएंट्स

एमओआइसी डॉ. हरविंद्र सिंह के अनुसार, आयरन से रक्त की मात्रा सुधरती है वहीं जिंक आंतों की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। फोलिक एसिड कोशिकाओं की मरम्मत करता है तो विटामिन बी-3 से क्रैंप की समस्या से छुटकारा मिलता हैं। विटामिन-12 दिमाग और तंत्रिका तंत्र के लिए लाभकारी होता है।

सामान्य से ज्यादा महंगा भी नहीं

सामान्य बासमती चावल बाजार में 90 से 130 रुपये प्रतिकिलो तक है जबकि मल्टीविटामिन चावल की कीमत 150 रुपये किलो है। ऐसे में सेहत के प्रति जागरूक लोगों के लिए यह कोई महंगा सौदा भी नहीं है। सामान्य चावल में जहां केवल कार्ब्स मिलता है वहीं इससे कई जरूरी विटामिन्स की पूर्ति हो जाती है।

ये सावधानियां भी जरूरी

डॉक्टर के अनुसार, थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया के मरीजों के यह नुकसानदेह हो सकता है। इसको बनाने से पहले बहुत ज्यादा बार नहीं धोना चाहिए और न ही उबलने के बाद इसका पानी फेंकना चाहिए।

ऐसा करने से इसमें मिलाए गए विटामिन और मिनरल्स बह जाते हैं। जो लोग पहले से ही मल्टीविटामिन की गोलियां खा रहे हैं, उन्हें इसको खाने से पहले डाक्टर से पूछ लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें- मैनपुरी में आतिशबाजी के बाद बदली हवा, AQI 168 पहुंचा; डॉक्टरों ने दी मास्क लगाने की सलाह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।