11 दिन, छह अवैध शस्त्र फैक्ट्री, 171 असलहे बरामद
लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद जनपद पुलिस की ओर से अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ने के लिए चल रहे अभियान ने पुलिस को पीठ थपथपा देने का मौका दे दिया है। पुलिस ने 11 दिन के अंदर ही छह अवैध शस्त्र फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ करते हुए करीब 171 अवैध असलहे व 1
बहजोई: पुलिस ने 11 दिन के अंदर ही छह अवैध शस्त्र फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ करते हुए करीब 171 अवैध असलहे व 182 कारतूस बरामद कर लिए हैं। चुनाव की घोषणा होने के बाद पुलिस ने अवैध शस्त्र का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान शुरू कर दिया। जिसके तहत 28 मार्च को गुन्नौर पुलिस, 30 मार्च को रजपुरा व नखासा पुलिस, 5 अप्रैल को असमोली पुलिस और 6 अप्रैल को थाना धनारी पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। जबकि सोमवार को सम्भल कोतवाली पुलिस ने भी सफलता हासिल कर ली। सरकारी रिकार्ड के अनुसार इस दौरान पुलिस ने 197 बने-अधबने तमंचे व 211 कारतूस बरामद किए। जिसमें रायफल, बंदूक और पौनिया भी शामिल है। एसपी यमुना प्रसाद का कहना है कि अभियान लगातार जारी रहेगा। सभी थानेदारों को आदेश दिए गए हैं कि हर सूचना पर त्वरित एक्शन लें।