विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संभल की शाही जामा मस्जिद का बदला जाएगा नाम, ASI ने भेजा नया साइनबोर्ड

By Agency Edited By: Vinay Saxena
Published: Tue, 08 Apr 2025 12:07 PM (IST)

संभल की शाही जामा मस्जिद एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा भेजे गए ...और पढ़ें

एक बार फिर सुर्खियों में संभल की शाही जामा मस्जिद।
एक बार फिर सुर्खियों में संभल की शाही जामा मस्जिद।

पीटीआई, संभल। संभल की शाही जामा मस्जिद एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा भेजे गए एक नए साइनबोर्ड के कारण, जिसमें मस्जिद को उसके सामान्य नाम के बजाय 'जुमा मस्जिद' लिखा गया है। एएसआई के वकील विष्णु शर्मा ने पीटीआई को बताया, "मस्जिद के बाहर पहले एएसआई का एक बोर्ड लगाया गया था, लेकिन कथित तौर पर कुछ लोगों ने इसे हटा दिया और इसकी जगह 'शाही जामा मस्जिद' का बोर्ड लगा दिया। नया बोर्ड एएसआई के दस्तावेजों में दर्ज नाम 'जुमा मस्जिद' के अनुसार जारी किया गया है।"

उन्‍होंने कहा कि मस्जिद परिसर के अंदर पहले से ही इसी नाम का एक नीला एएसआई बोर्ड मौजूद है। एएसआई ने अभी तक नए साइनबोर्ड की स्थापना के समय के बारे में कुछ नहीं कहा है।

बता दें, संभल की मुगलकालीन मस्जिद एक बड़े विवाद का केंद्र बन गई है, क्योंकि एक याचिका में दावा किया गया है कि यह एक प्राचीन हिंदू मंदिर का स्थल था। पिछले साल 24 नवंबर को संभल के कोट गर्वी इलाके में मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क उठी थी, जिसमें चार लोग मारे गए थे, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें: संभल में जामा मस्जिद के सामने बनी सत्यव्रत पुलिस चौकी का DM-SP ने किया उद्घाटन, विधिवत हुआ हवन-पूजन