श्री ब्रह्मा बाबा का 50वां स्मृति दिवस मनाया
प्रजापति ब्रह्माकुमारीज इश्वरीय विश्व विद्यालय की शाखा सम्भल के तत्वावधान मुरादाबाद रोड स्थित एक मैरिज हाल में अलौकिक स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यअतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजेस ¨सघल विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण ¨सह मौजूद रहे। जिसमें वक्ताओं ने विश्व शांति के बारे में लोगों को जानकारी।
अलौकिक स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन
जागरण संवाददाता, सम्भल: प्रजापति ब्रह्माकुमारी इश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा सम्भल के तत्वावधान मुरादाबाद रोड स्थित एक मैरिज हाल में अलौकिक स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यअतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश ¨सघल, विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण ¨सह मौजूद रहे। जिसमें वक्ताओं ने विश्व शांति के बारे में लोगों को जानकारी। सोमवार को ब्रह्माकुमारी इश्वरीय विश्व विद्यालय की शाखा संस्था के संस्थापक श्री ब्रह्मा बाबा की 50वीं स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में अलौकिक स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के बैज लगाकर व परमात्मा को याद कर किया गया। बीके मीनू ने संस्था का परिचय देते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारी की स्थापना 1937 में प्रजापति ब्रह्मा द्वारा की गई। आज के समय में पूरे विश्व में संस्था के 8500 सेवा केन्द्र है। बीके अलका ने कहा कि आज का दिन विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया जाता है। दुनिया में प्रयास शांति के लिए किये जा रहे है लेकिन अशांति बढ़ रही है। संसार में शांति लाना किसी व्यक्ति का काम नही है। विश्व में शांति लाना परमात्मा का ही काम है। जो कि परमात्मा प्रजापिता ब्रह्मा के माध्यम से ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा करा रहे है। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण ¨सह ने कहा कि सुख शांति की दवाई दुनिया के किसी भी जिस्मानी डॉक्टर के पास नहीं है। सुख शांति चाहिए तो रूहानी डॉक्टर शिव बाबा से ही कनेक्शन जोड़ना पड़ेगा। राजेश ¨सघल ने कहा कि यह संगठन पवित्र है। इस लिए हम सभी लोगों को सेवा केन्द्र जाना चाहिए। इस अवसर पर बीके नवीन, बीके शुभम, बीके खुशी, निहारिका, कलिका, देवेन्द्र गांधी, परमवीर ¨सह, हरवीर ¨सह, नीरज ¨सह, वेदांत ¨सह, विजय, संगीता, पुष्पा, नीलम, सुमन, सावित्री, नंदिनी, बबीतास लता, मिथलेश, आदि मौजूद रहे।