ऐंचवाड़ा डींगर में तेंदुए की दहशत, कुत्तों पर बोला हमला
तहसील क्षेत्र के गांव ऐंचवाड़ा डींगर में खेतों में तेंदुआ होने से दहशत फैल गई है। बुधवार की रात खेतों से निकल तेंदुआ गांव के बीच तक पहुंच गया। यहां पर तेंदुए ने कुछ कुत्तो को निशाना बनाया है। साथ ही रात ग्रामीणों ने भी तेंदुए को गांव में बीचो-बीच टहलते हुए देखा था। इससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है। रात के समय ग्रामीणों ने जंगल में तेंदुए की आवाज सुनने का दावा भी किया है। हालांकि मामले की जानकारी के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी।
चन्दौसी : तहसील क्षेत्र के गांव ऐंचवाड़ा डींगर में खेतों में तेंदुआ होने से दहशत फैल गई है। बुधवार की रात खेतों से निकल तेंदुआ गांव के बीच तक पहुंच गया। यहां पर तेंदुए ने कुछ कुत्तों को निशाना बनाया है। साथ ही रात ग्रामीणों ने भी तेंदुए को गांव में बीचो-बीच टहलते हुए देखा था। इससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है। रात के समय ग्रामीणों ने जंगल में तेंदुए की आवाज सुनने का दावा भी किया है। हालांकि मामले की जानकारी के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी।
पिछले कई दिनों से सम्भल तहसील क्षेत्र में तेंदुआ होने से दहशत है। कई गांवों में तेंदुआ देखा भी गया है। लखौरी के जंगल में कुछ लोगों ने तेंदुए को देखकर उसके फोटो भी खींच लिए थे। इसके बाद वन विभाग की टीम ने गांव में ¨पजरा भी लगवाया, लेकिन तेंदुआ ¨पजरे में नहीं फंसा। अब बुधवार की रात तहसील क्षेत्र के ही ऐंचवाड़ा डींगर गांव में तेंदुआ होने का दावा किया गया है। ग्रामीणों का कहना हैं कि आधी रात के दौरान तेंदुआ खेतों से निकलकर गांव में पहुंच गया। शुभम कुमार ने बताया कि रात को तेंदुए ने मेरे घर के पास ही कुत्तों पर हमला किया था। जिस समय कुत्तों पर हमला किया है। मैं छत पर सो रहा था। मैने छत से तेंदुए को देखा है। अधिवक्ता संदीप शर्मा ने बताया कि सड़क पर जगह- जगह खून पड़ा हुआ है जिसे देखकर देखकर लगता हैं कि तेंदुआ कुत्तों को खींचकर अपने साथ ले गया। संजीत कुमार का कहना है कि रात के समय किसी जानवर की आवाज आ रही थी। गांव के लोग उस आवाज को समझ नहीं सकें। गांव की महिलाओं ने भी पशुओं का चारा काटते समय खेतों में तेंदुआ देखा है। गुरुवार को सुबह अधिकांश लोग अपने खेतों की तरफ नहीं गए। अगर किसी को कोई जरूरी काम भी खेत पर था तो वह भी कुछ लोगों के साथ लाठी डंडे लेकर खेतों की तरफ गया। कोट-
ऐंचवाड़ा डींगर में तेंदुआ होने की जानकारी नहीं थी। आपके माध्यम से जानकारी हुई है। टीम को गांव में भेजकर जांच कराई जाएगी। अगर गांव में तेंदुआ है तो फिर ¨पजरा लगवाकर उसे पकड़वाया जाएगा।
डीके चतुर्वेदी, डीएफओ