राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष बने अली
ब्लाक सभागार में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा सम्भल के समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संघ के प्रांतीय अध्यक्ष संदीप वडौला ने बताया कि 14 फरवरी को पेंशन बहाली को लेकर सभी सरकारी कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 21 व 22 फरवरी को हड़ताल की जाएगी।
सम्भल: ब्लाक सभागार में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा सम्भल के समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संघ के प्रांतीय अध्यक्ष संदीप बडौला ने बताया कि 14 फरवरी को पेंशन बहाली को लेकर सभी सरकारी कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 21 व 22 फरवरी को हड़ताल की जाएगी। जिसमें राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद किये जाएंगे। अली मोहम्मद ने कहा कि कर्मचारी के हित के लिए संघर्ष करते रहेंगे। इसके बाद कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न कराया गया। जिसमें प्रदीप सिरसवाल को संरक्षक, अली मोहम्मद को अध्यक्ष, मीरा यादव को मंत्री, गुरुदयाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा सुभाष जैनवाल को सप्रेक्षक पद पर चुना गया। इस मौके पर चौधरी हेमंत ¨सह, पुष्पेन्द्र ¨सह, समरपाल ¨सह, ओमवीर ¨सह, तेजराम ¨सह, रविन्द्र ¨सह, कृष्णवीर शर्मा, मेहरोज अख्तर, महेश चन्द्र सागर, नरेन्द्र ¨सह, कौशल कुमार आदि रहे।