विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- 'भगवान कृष्णा का ज्ञान, भक्ति और कर्म योग तीनों झलकता है'

Published: Sun, 31 Mar 2024 11:47 PM (IST)

UP News In Hindi चौधरी जगराम सिंह लटूर सिंह इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए थे आचार्य। बोले ...और पढ़ें

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने की पीएम मोदी की तारीफ।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने की पीएम मोदी की तारीफ।

HighLights

  1. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, नरेन्द्र मोदी में भगवान श्रीकृष्ण का ज्ञान योग
  2. नरेंद्र मोदी को पीएम पद से हटाने के लिए बना है महागठबंधन, लेकिन क्यों हटाएं जवाब नहीं

जागरण संवाददाता, संभल। चौधरी जगराम सिंह लटूर सिंह इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कल्कि पीठाधीश्वर भी उपस्थित रहे। जहां कार्यक्रम के बाद वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी एक सच्चे देशभक्त है और उनके भीतर भगवान कृष्ण का ज्ञानयोग, भक्तियोग और कर्मयोग तीनों झलकता है।

रविवार को तहसील क्षेत्र के गांव चौकुनी स्थित चौधरी जगराम सिंह लटूर सिंह इंटर कालेज में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वहां पर मुख्य अतिथि के रूप में कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम उपस्थित रहे।

महात्मा गांधी की आत्मा बहुत दुखी होगी

कार्यक्रम के बाद पत्रकार वार्ता में कहा कि महात्मा गांधी की आत्मा बहुत दुखी हो गई है और वह रो रही होगी। क्योंकि महात्मा गांधी का विचार था सत्य, अहिंसा, सद्भावना, प्रेम, करुणा, राष्ट्र भक्ति, लेकिन इन सारे सिद्धातों के नाम पर सिर्फ स्वार्थ का गठबंधन बना लेने से कुछ नहीं होगा। विपक्ष से उसके एजेंडे के बारे में पूछो तो कुछ नहीं बता पाते हैं। ऐसे में विपक्ष का सिर्फ एक ही एजेंडा मोदी हटाओ दिखाई दे रहा है।

Read Also: Swami Prasad Maurya के फैसले ने चौंकाया; चंद घंटों में अपनी पार्टी से घोषित प्रत्याशी का काटा टिकट, इंडी गठबंधन के पाले में फेंकी गेंद

मोदी क्यों हटाओ, इसके बारे में जवाब नहीं किसी के पास

आचार्य ने कहा कि मोदी क्यों हटाओ, इसके बारे में पूछो तो उनके पास इसका कोई जवाब नहीं है। बस वह तो मोदी को हटाना चाहते है। इसके साथ ही आचार्य ने बताया कि नरेन्द्र मोदी एक सच्चे देशभक्त है और उनके भीतर भगवान श्रीकृष्ण का ज्ञानयोग, भक्तियोग और कर्मयोग तीनों झलकते हैं।

पीएम मोदी की रैली के बारे में कही ये बात

बाद में मेरठ में मोदी रैली को लेकर कहा कि भारत में 1857 में आजादी का आंदोलन मेरठ से शुरू हुआ था। उसी धरती से नरेन्द्र मोदी ने 2024 के लिए अपनी रैली का शुभारंभ करते हुए प्रचार का बिगुल बजा दिया है। इस पर रैली में शामिल न होने के बारे में पूछा गया तो आचार्य ने कहा कि मैं रैली में शामिल हूं या ना हूं, मैं रैला में शामिल हूं या ना हूं, लेकिन मैं नरेन्द्र मोदी के साथ हूं।

Read Also: Toll Rate News: राजमार्ग से सफर करने वालों के लिए राहत भरी खबर, नहीं बढ़ रहा टोल, बसों का किराया भी नहीं बढ़ेगा

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस को नोटिस पर कहा कि जब माल आता है तो कई तरीके की समस्या साथ लाता है। इस दौरान कार्यक्रम में चौधरी खिलेंद्र सिंह, शिवकुमार त्यागी, वीरेश त्यागी समेत अन्य उपस्थित रहे। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।