विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल को बताया कांग्रेस की बर्बादी का जिम्मेदार, बोले- इनके कारण ही प्रियंका कर रही...

Published: Sun, 10 Mar 2024 11:11 AM (IST)

संभल के एचोड़ा कंबोह स्थित कल्कि धाम में कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने रविवार की सुबह पत्रकारों से बातचीत ...और पढ़ें

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल को बताया कांग्रेस की बर्बादी का जिम्मेदार
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल को बताया कांग्रेस की बर्बादी का जिम्मेदार

जागरण संवाददाता, संभल। संभल के एचोड़ा कंबोह स्थित कल्कि धाम में कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने रविवार की सुबह पत्रकारों से बातचीत कर राहुल गांधी पर करारा हमला बोला है। कांग्रेस की बर्बादी के लिए राहुल गांधी को सीधे तौर पर जिम्मेदार बताते हुए प्रमोद कृष्णम ने कहा कि इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी के साथ रहने वाले नेताओं का आज अपमान किया जा रहा है। यह तिरस्कार कांग्रेस को बर्बाद कर देगा।

जब तक राहुल गांधी कांग्रेस में रहेंगे कांग्रेस कभी उठ खड़ी नहीं हो पाएगी। कमलनाथ, दिग्विजय, जितिन प्रसाद, आरपीएन सिंह, आनंद शर्मा, सुष्मिता देव, गुलाम नबी आजाद जैसे नेताओं से यदि आप बात करेंगे तो सच्चाई खुद ही सामने आ जाएगी। यहां तक कि प्रियंका गांधी खुद भी कांग्रेस के अंदर सरवाइव कर रही हैं।

'तीसरी बार भी बनेगी मोदी सरकार'

गठबंधन को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि यह चोरों द्वारा मिलकर बनाया गया गठबंधन है। जो एक दूसरे की पीठ में छुरा भोंक रहे हैं। यह गठबंधन मोदी का मुकाबला नहीं कर सकता। जनता मोदी के साथ है तीसरी बार भी केंद्र में मोदी की सरकार बनेगी।

मायावती के गठबंधन में जाने के सवाल पर कहा कि मायावती जी समझदार हैं वह जानती हैं कि चोरों के समूह में जाने का फैसला उचित नहीं होगा। बोले कमल नाथ की दुर्गति फारूक अब्दुल्ला राम भक्त कहां कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ की दुर्गति की जिम्मेदार भी कांग्रेस है। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला को राम भक्त बताते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस व गठबंधन को लेकर करारा प्रहार बोला।

इसे भी पढ़ें: सपा में चल रही अंतर्कलह? बदायूं के चुनावी मैदान में अब तक नहीं उतरे शिवपाल, BJP में संघमित्रा के टिकट पर भी संशय