विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस को जवाब, 1008 दीपों से लिखा- 'मोदी कहीं नहीं जाएंगे'

Published: Mon, 09 Nov 2026 08:23 PM (IST)

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री कल्कि धाम में 1008 दीपों से 'मोदी कहीं नहीं जाएंगे' संदेश लिखा।

News Article Hero Image

HighLights

  1. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने खड़गे के बयान पर प्रतिक्रिया दी।

  2. श्री कल्कि धाम में 1008 दीपों से संदेश लिखा।

  3. पीएम मोदी को करोड़ों भारतीयों का विश्वास बताया।

संवाद सहयोगी, जागरण, संभल। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिता को लेकर दिए गए बयान पर श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रतिक्रिया दी। दीपावली के अवसर पर ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम में उन्होंने 1008 दीप प्रज्वलित कर उनसे ''मोदी कहीं नहीं जाएंगे'' संदेश लिखा। इसके माध्यम से उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति अपना समर्थन और विश्वास व्यक्त किया।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राजनीति में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन भाषा की मर्यादा बनाए रखना बेहद जरूरी है। किसी भी राजनीतिक दल के नेता को व्यक्तिगत टिप्पणी करने से बचना चाहिए। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करोड़ों भारतीयों के विश्वास और संकल्प के प्रतीक हैं।

जिस तरह भगवान श्रीराम को जनमानस के हृदय से कोई अलग नहीं कर सका, उसी तरह नरेन्द्र मोदी को भी कोई लोगों के दिलों से नहीं मिटा सकता। कहा कि मोदी रेत पर लिखा कोई नाम नहीं हैं, जिसे विरोध और अभद्र टिप्पणियों की लहरें मिटा दें। उन्हें मिटाने की कोशिश करने वाले खुद इतिहास के पन्नों में खो जाएंगे, जबकि मोदी का नाम देश के विकास और सांस्कृतिक पुनरुत्थान के साथ दर्ज रहेगा।

यह भी पढ़ें- 'मोदी कहीं नहीं जाएंगे', 1 नवंबर को होने वाली INDI गठबंधन रैली को BJP ने बताया भारत विरोधी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।